
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)भोजपुर द्वारा महासंघ कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह बिमल ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों की प्रथम सूची जो जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर का निर्गत हुआ था उसमें क्रम संख्या – 250 पर कन्या मध्य विद्यालय सहार का नाम था। नियमावली के अनुसार जिस विद्यालय में वर्ग 1 से 8 का संचालन होता है उसी विद्यालय को पीएम श्री योजना के तहत चयन करना था। इसके विपरित आदर्श मध्य विद्यालय सहार को पीएम श्री योजना के तहत प्लस टू हाई स्कूल सहार में संविलयन कर दिया गया। संघ के आपत्ति पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा गठित जांच दल के गलत जाँच प्रतिवेदन कि कन्या प्राथमिक विद्यालय सहार भूमिहीन है ,जबकि कन्या प्राथमिक विद्यालय सहार का अपना भवन एवं भूमि है।यह जाँच रिपोर्ट सरासर गलत और नियम विरुद्ध है। प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी , भोजपुर से माँग किया गया कि आदर्श मध्य विद्यालय सहार के स्थान पर कन्या मध्य विद्यालय सहार को पीएम श्री योजना के तहत चयनित किया जाए ताकि नियमावली का अक्षरशः अनुपालन हो सके। प्रेस वार्ता में गोपगुट भोजपुर के अध्यक्ष राजाराम सिंह प्रियदर्शी, जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह विमल , जिला सचिव धर्म कुमार राम, जिला संयुक्त सचिव डॉ. मनोज कुमार गुप्ता आदि रहे।
