RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

समृद्धि होटल के रेस्टोरेंट का हुआ उदघाटन!कम लागत में जनपदवासियों को अत्यधिक सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 जून। होटल समृद्धि का रेस्टोरेंट पूरी भव्यता और तैयारी के साथ आज से जनता के लिए प्रारंभ कर दिया गया। इसका उद्घाटन जनपद के सर्वमान्य,सबके सहयोगी,सामूहिक हित के लिए हर समय आवाज उठाने वाले वरीय अभिभावक और पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने फीता काटकर किया। इस उल्लासपूर्ण मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राय जी ने कहा कि आम लोगों की जरूरत,बदलते समय के साथ आधुनिक साज सज्जा और खानपान की जरूरत, खासकर युवा पीढ़ी के लिए आवश्यक था। जहां कम से कम लागत में अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराया जा सके।समृद्धि होटल सभी ग्राहकों को संतुष्ट करने का प्रयास करेगा।और दिखाई भी देने लगा है। समृद्धि होटल के मालिक युवा,परिश्रमी, मिलनसार, समाजसेवी, सोनू राय जी को बधाई देता हूं कि अपने अच्छा काम किया है, सर्वप्रथम स्थानीय ग्राहकों को बढ़िया सेवा, सुविधा और सुरक्षा देकर इसको सर्वप्रथम पंक्ति में खड़ा कर ऐतिहासिक पन्नों में नाम दर्ज करायें। मेरा सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहेगा।
प्रोपराइटर सोनू राय ने उपस्थित सभी हित मित्रों का अभिवादन कर सबसे आशीर्वाद लिया और कहा कि जिस संकल्प और विश्वास से कार्य कर रहा हूं उसका अच्छा परिणाम आयेगा। ग्राहकों को संतुष्टि मिले इसके लिए प्रयत्नशील हूं और इनकी संतुष्टि ही मेरा मुनाफा होगा। अनेक शहरों का दौरा कर होटल और रेस्टोरेंट की गुणवत्ता और अनुभव को लिया हूं। जिसका उपयोग यहां कर रहा हूं ताकि जनपद वासी यहां आकर आत्मिक संतुष्टि और गर्व महसूस करें। यह भी याद दिलाना चाहता हूं कि इस समृद्धि होटल का उद्घाटन युवा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया था।जिनके साथ कला और संस्कृति मंत्री समीर राय तथा उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, एवं सुरेंद्र राम जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मेयर सुनील कुमार, समाजसेवी राम लखन सिंह, कुंदन सिंह, अमित कुमार केसरी, भास्कर जी एवं समृद्धि भी उपस्थित रहीं।

Related posts

बागपत:लोगों को नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाएगा संविधान पार्क: राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पशुओं में गांठदार त्वचा रोग (एलएसडी) के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।।

rktvnews

भोजपुर:चार दिवसीय जिला स्तरीय “मशाल”प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश, अश्लील गाना बजाने वालों आयेगी शामत।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव में हजारों कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत।

rktvnews

वैशाली:गलत न्यूज़ से समाज को नुकसान, इससे बचे मीडिया : डीजीपी

rktvnews

Leave a Comment