RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

इंद्रपुरी जलाशय निर्माण व सोन नहर के आधुनिकीकरण के सवाल पर माले के नेतृत्व में सांसदों ने दिया प्रधानमंत्री को ज्ञापन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )19 दिसम्बर।सोन नदी पर इंद्रपुरी जलाशय ( डैम) के निर्माण व नहरों के आधुनिकीकरण के सिलसिले में भाकपा माले के नेतृत्व में सांसद राजा राम सिंह (भाकपा माले), सुदामा प्रसाद(भाकपा माले), मनोज कुमार(INC), सुरेंद्र प्रसाद यादव(राजद), सुधाकर सिंह(राजद) के साथ 18 दिसंबर 2024 को प्रधान मंत्री से मिलने का समय लिया गया था। लेकिन प्रधान मंत्री 40 मिनट इंतेज़ार करने बाद भी मिलने के लिए नहीं आते है।
सोन नहरों से आच्छादित बिहार के आठ जिले रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, पटना, कैमूर, बक्सर और गया जिले जिसे धान का कटोरा भी कहा जाता है और देश के बहु – फ़सली क्षेत्रों में से है। यहाँ पर्याप्त पानी न जाने के कारण हर साल सूखा पड़ जाता है। यहाँ के किसान डैम के पानी के ऊपर ही निर्भर रहते है। सोन नहर ही इस इलाके के जल जीवन हरियाली का आधार है इसका मीठा पानी मछली समेत लाखों जीवों, मनुष्यों, वनस्पतियों व पेड़ पौधों के जीवन का आधार है। सोन नदी पर इंद्रपुरी जलाशय के निर्माण व नहरों के आधुनिकीकरण, जो इस इलाके को जीवन देने का काम करेगी।
उक्त जानकारी सांसद सुदामा प्रसाद के निजी सचिव चन्दन कुमार ने प्रेस – विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related posts

जाति जनगणना के लिए मजबूर हुई मोदी सरकार!

rktvnews

बागपत:’भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।

rktvnews

13 मई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर की बैठक आयोजित

rktvnews

राष्ट्रपति कल प्रयागराज का दौरा करेंगी।

rktvnews

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों का प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव!चुनौतियों को अवसर में बदल एमजीजीएस की ब्रांड वैल्यू बढ़ाए:शासन सचिव

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में बाल सांसदों का चुनाव संपन्न , नवनिर्वाचित सांसदों/पार्षदों ने ली पद-गोपनीयता की शपथ।

rktvnews

Leave a Comment