RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कुल 75.78 करोड़ के योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 जून।राज्य के मंत्री, उद्योग विभाग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार श्री सत्यानन्द भोक्ता के करकमलों द्वारा कुल 75.78 करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया गया। जिसमें आर0ई0ओ0 विभाग के कुल 04 योजना जिसकी लागत 277.1059 लाख का शिलान्यास वहीं आर0ई0ओ0 के 05 योजनाएं 447.4072 लाख, भवन प्रमण्डल की 02 योजनाएं 242.1871 लाख, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल की 23 योजनाएं 501.3003 लाख, पथ प्रमण्डल की 01 योजना 24.9862 लाख, पी0एच0ई0डी0 की 07 योजनाएं 61.7504 लाख, जिला परिषद की 189 योजनाएं 5360.8882 लाख, भवन निर्माण निगम की 01 योजना 939.0000 लाख के कुल 228 योजनाओं का उद्घाटन किया।

परिसम्पति वितरण

जिला पशुपालन विभाग अंतर्गत बकरा विकास योजना के तहत 4 मादा एवं 1 नर कुल 05 लाभुकों को 94717 रू0,
कल्याण विभाग अंतर्गत सीएमईजीपी योजना हेतु कुल 10 लाभुकों को 250000रू0,
जेएसएलपीएस अंतर्गत सीआईएफ योजना हेतु कुल 551 लाभुकों यथा संतोषी सखी मंडल, शिवानी सखी मंडल, लक्ष्मी सखी मंडल, शिव सखी मंडल, यमुना सखी मंडल को 21644717 रू0,
सामाजिक सुक्षा अंतर्गत सर्वजन पेंशन योजना हेतु कुल 10 लाभुको को स्वीकृति पत्र
समाज कल्याण अंतर्गत दिव्यांग उपकरण योजना हेतु कुल 02 लाभुको को ट्राइ साईकिल
डीआरडीए अंतर्गत अबुआ आवास योजना हेतु कुल 05 लाभुको को स्वीकृति पत्र दिया गया।
बताते चले कि आज प्रशिक्षण सह कौशल विकास केन्द्र (डीएमएफटी) से माननीय मंत्री द्वारा कुल 566 लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का वितरण किया गया। वहीं 15 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं 02 लाभुको के बीच ट्राय साईकिल का वितरण किया गया।
बैठक की समाप्ति के पश्चात प्रशिक्षण सह कौशल विकास केन्द्र (डीएमएफटी) परिसर से मंत्री ने मादक पदार्थोें के दुरूपयोग को समाप्त करने हेतु जिला जन सम्पर्क कार्यालय, चतरा द्वारा तैयार किए गए नशा मुक्ति एलईडी प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। यह एलईडी प्रचार वाहन जिले, अनुमण्डल, प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घुम घुम कर मादक पदार्थोें के दुरूपयोग को लेकर आमजनों को जागरूक करेगी। तत्पश्चात माननीय मंत्री, उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष समेत अन्य गणमान्य लोगों द्वारा पौधा रोपण किया गया।

Related posts

29 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज )की राज्यस्तरीय संयोजन समिति का गठन।

rktvnews

19 अक्टूबर को मनाया जाएगा साहित्य सम्मेलन का 105वाँ स्थापना दिवस समारोह !सम्मानित होंगे अनेक साहित्यकार, स्थायी समिति की होगी बैठक, महामहिम को दिया जाएगा आमंत्रण।

rktvnews

भोजपुर:नशा समाज और राष्ट्र के विकास के लिए बाधक : प्राचार्य डॉ.धनंजय कुमार

rktvnews

अनुकंपा के आधार पर 14 आश्रितों को जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति प्रदान की गई।

rktvnews

भोजपुर:अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाएंगी बड़गांव की महिलाएं : मीना तिवारी, ऐपवा महासचिव

rktvnews

Leave a Comment