RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: अंबेडकर पर दिए बयान पर गृह मंत्री अमित शाह का किया गया पुतला दहन।

बाबा साहेब ने जीते जी शिक्षा के माध्यम से स्वर्ग दिखलाया।

बाबा साहेब हमारे भगवान इनके खिलाफ नहीं बर्दास्त होगा अपमान।

RKTV NEWS/दानापुर (पटना)19 दिसंबर।गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर पर राज्य सभा में दिए गए बयान को लेकर सगुना मोड पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता आरटीआई एक्टिविस्ट राकेश राय पटेल एवं छोटेलाल रवि प्रदेश सचिव भीम आर्मी ने किया।
गृह मंत्री द्वारा दिए बयान की निंदा करते हुए पटेल ने कहा कि बाबा साहब का अपमान चाहे कोई भी करें किसी पद पर रहे विरोध तो हो कर रहेगा जहां धर्म हमें करने के बाद जन्नत और स्वर्ग का रास्ता सिखलाता है वही बाबा साहब ने जीते जी स्वर्ग का रास्ता सिखलाया शिक्षा के माध्यम से इसलिए बाबा साहब ही हमारे भगवान हैं और हम अपने भगवान का अनादर कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमित शाह अमित शाह मुर्दाबाद। बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे कई नारे लगे। साथी पटेल ने कहा कि विगत कुछ दिनों में कई चौक चौराहे पर पुतला दहन किया जाएगा। संविधान बदलना तो दूर की बात है। अब बाबा साहब और संविधान के बारे में कोई भी उल्टा पुल्टा बोला तो बाबा साहब के अनुयाई इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे सड़क से सदन तक। इस कार्यक्रम में शामिल लोगो में मुख्य रूप से तारकेश्वर चौधरी,केशव चंद्रा,राजनंदन प्रसाद,विपिन बौद्ध ,राकेश कुमार ,अरविंद कुमार ,उषा अंबेडकर आदि थी।

Related posts

मध्यप्रदेश:”प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में HCL TSS Pvt. Ltd. के द्वारा Early Career Programme “TechBee” को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

चंपई सोरेन ने किया दिल्ली के भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन!सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य लक्ष्य : चंपई सोरेन

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सभी तकनीकी पदाधिकारियों संग की गई बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 मार्च 26

rktvnews

Leave a Comment