
RKTV NEWS/गोपालगंज ( बिहार)24 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में लगातार व्यवस्थाओं में सुधारात्मक दृष्टिकोण से विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है और और व्यवस्थाओं में निश्चित समय अवधि में सुधार करने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं।
इस क्रम में जिला पदाधिकारी,गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच द्वारा 23 अक्टूबर को सदर अस्पताल गोपालगंज का गहन औचक निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया गया। कॉमेडी की उपलब्धता के संबंध में पूछे जाने पर उपाधीक्षक सदर अस्पताल द्वारा बताया गया की 30 बेड उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी द्वारा रोगियों से उनकी बीमारी और मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई उनका संतोषजनक जवाब पाया गया । वहां उपस्थित चिकित्सकों और कर्मियों को पहचान पत्र के साथ रहने का निर्देश दिया गया।
ब्लड बैंक के निरीक्षण के क्रम में ब्लड बैंक कैपेसिटी, ब्लड स्टोरेज रूम, ड्यूटी चार्ट ,उपस्थित कर्मी आदि सभी का निरीक्षण करते हुए ब्लड की उपलब्धता की जानकारी लेने पर बताया गया कि अभी 125 यूनिट ब्लड स्टोर है ।जिसमें ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव, ओ नेगेटिव और एबी नेगेटिव की उपलब्धता शून्य है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा आपात स्थिति के लिए व्यवस्था की जानकारी ली गई साथ ही रक्तदान करने वाले दाताओ की विस्तृत जानकारी ली गई। ब्लड बैंक में रखे गए डिस्कार्डेड ब्लड तुरंत हटाने के निर्देश दिए । यह भी निर्देश दिया गया कि ड्यूटी चार्ट में शिफ्ट वाइज नाम एवं विवरण संधारित कराकर रखें। सभी कर्मी आई कार्ड के साथ उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रतिरक्षण कार्यालय का निरीक्षण करने के क्रम में वहां वितरण के लिए रखे गए प्रत्येक वस्तु का अवलोकन कर पूरी गहन पृच्छा की गई जिसमें वहां भंडारण वैक्सीन के कोल्ड चैन मेंटेन करने की प्रक्रिया भंडारण पंजी ,मदर चाइल्ड कार्ड, इम्यूनाइजेशन प्रतिशत, एंटीजन लक्ष्य आज की पृच्छा करते हुए संपूर्ण टीकाकरण संबंधित पोस्टर वितरण नहीं किए जाने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। सामग्री वितरण से संबंधित पत्र की मांग किए जाने पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल गोपालगंज को टीम गठित कर भंडार में उपलब्ध सामग्री का वितरण करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को प्रतिदिन प्रतिवेदन तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इस क्रम में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह की बुधवार एवं शुक्रवार को नियमित टीकाकरण सत्र चलाया जाता है। आयुष्मान कार्ड निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले में कुल निर्धारित लक्ष्य 19 लाख के विरुद्ध 11 लाख आयुष्मान कार्ड बनाया गया है तथा आयुष्मान कार्ड में जिला की रैंकिंग छ: है।
जीविका द्वारा संचालित स्वास्थ्य सहायता केंद्र में उपस्थित कर्मियों से जिला पदाधिकारी द्वारा ली गई। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र काफी जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया उपस्थित कर्मियों से पूछ पूछने पर बताया गया कि अधिकतर दवाएं शुगर और ब्लड प्रेशर की मांग रहती है। जिला पदाधिकारी द्वारा वहां रखी हुई व्यवस्थित दावों को देखकर कर्मियों की तारीफ की गई। किसी प्रकार की समस्या के संबंध में पूछे जाने पर कार्यरत कर्मियों द्वारा बताया गया कि कोई समस्या नहीं है। इसी क्रम में सरकारी दावा केंद्र का भी जांच किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा रेबीज के टीका के संबंध में पूछे जाने पर वहां कार्यरत करनी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन लगभग 40 रेबीज का टीका दिया जाता है भंडार में दवाइयां का रखरखाव प्रधानमंत्री जाम औषधि केंद्र के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सिविल सर्जन को बेहतर ढंग से दवाइयां के रखरखाव हेतु निर्देश दिया गया। दवाइयां के खपत के संबंध में पूछे जाने पर उपस्थित कर्मियों द्वारा बताया गया कि सूअर ऑर्थो एवं प्रेगनेंसी वाली दवाइयां की अधिक खपत है। सदर अस्पताल में स्थित पानी टंकी के निरीक्षण के क्रम में ऑपरेटर के रूप में प्रदीप कुमार उपस्थित पाए गए जिला पदाधिकारी द्वारा उन्हें आई कार्ड के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में रोगियों द्वारा नंबर लगाने हेतु बहुत लंबी लाइन देकर जिला पदाधिकारी द्वारा रोगियों के नंबर लगाने की प्रक्रिया की पृच्छा की गई। जिन मरीजों के पास मोबाइल नहीं है उनका आधार कार्ड प्राप्त कर वहां उपस्थित कर्मी अपने मोबाइल के माध्यम से ही उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करते हैं। लंबी लाइन पे जाने पर और अधिक गर्मियों के प्रतिनिधि के संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि कर्मियों की संख्या विभागीय स्तर से ही बढ़ाया जाना है ।
इसी क्रम में ओपीडी के विभिन्न विभागों का निरीक्षण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया जांच के क्रम में चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार द्वारा बताया गया कि यहां ब्लड प्रेशर और शुगर का जांच 30 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक व्यक्तियों का किया जाता है। डॉ संजीव कुमार झा के कक्ष में निरीक्षण के क्रम में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि को ब्लॉकेज और दुर्घटना से संबंधित अधिकांश मरीज आते हैं तथा मरीजों की संख्या भी बहुत अधिक है यहां के लिए एक और डॉक्टर की आवश्यकता का अनुरोध किया गया।
जिला ड्रग स्टोर के निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि लगभग 319 प्रकार की दवा उपलब्ध है तथा सभी दवाएं ऑनलाइन है और सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को समय-समय पर वितरण किया जाता है। एस एन एस यू के निरीक्षण में वहां गंदगी को देखते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए। वहां उपस्थित महिलाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि खान एवं नाश्ता समय पर दिया जाता है तथा किसी प्रकार की राशि नहीं ली जाती है। बच्चों की भी दवा मुफ्त उपलब्ध कराई जाती है।
वहां उपस्थित लोगों द्वारा महिला चिकित्सक की व्यवस्था रात में नहीं रहने पर परेशानी की बात बताई और कुछ दलालों के प्रभाव में आकर रोगियों को अनावश्यक रेफर कर देने की शिकायत की गई। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए की सभी अस्पताल कर्मी परिचय पत्र के साथ रहेंगे और इस प्रकार के अनावश्यक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
पैथोलॉजी जांच के क्रम में वहां उपस्थित महिलाओं द्वारा बताए गए की जांच प्रतिवेदन दूसरे दिन प्राप्त होने के कारण परेशानी होती है। पैथोलॉजी निरीक्षण में डेंगू मरीज के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा पृच्छा की गई जिस पर लैब टेक्नीशियन विजय कुमार द्वारा बताया गया की 22 अक्टूबर को कुल 11 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा डॉक्टर सुषमा को निर्देश दिया गया कि रेगुलर अंतराल में डेंगू से बचाव हेतु दवा का छिड़काव कराते रहे। चिन्हित डेंगू मरीजों को इनक्यूबेशन पीरियड के बाद भी नजर बनाए रखें। पुणे जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कर्मियों को परिचय पत्र के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा डिजिटल एक्सरे के निरीक्षण के क्रम में वहां उपस्थित कर्मी से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि 25 से 30 एक्स-रे प्रतिदिन होता है वहां उपस्थित लोगों से पूछने पर किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई। नेफ्रोलॉजी विभाग के निरीक्षण के क्रम में वहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर रवि द्वारा बताया गया कि हैदराबाद की कंपनी द्वारा मशीन लगाया गया है। वहां 7 से 8 मैरिज लाज रख पाए गए उपस्थित चिकित्सक द्वारा बताया गया की प्रतिमा अच्छे से साथ मेरी जाते हैं सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि पहले मशीन कम थी पांच मशीन और बढ़ाई गई हैं।
आईसीयू /पी आईसीयू कवि निरीक्षण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया जिसमें एक माह से लेकर 12 साल के बच्चों का इलाज किया जाता है। वहां कार्यरत चिकित्सक द्वारा एक और महिला चिकित्सक की प्रतिनिधि हेतु अनुरोध किया गया प्रोग्राम उक्त वार्ड में मौजूद प्रखंड बरौली की लक्ष्मी कुमारी से अस्पताल द्वारा उपलब्ध की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि खाना पीना समय पर दिया जाता है कुछ दवाएं बाहर से लानी पड़ती हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दवाएं मंगाई जाती है। प्रसव के निरीक्षण के क्रम में वहां उपस्थित महिला चिकित्सक द्वारा बताया गया की 32 बेड उपलब्ध है। डिलीवरी के संबंध में पूछे जाने पर चिकित्सक द्वारा बताया गया कि औसतन प्रतिदिन 20 नॉर्मल डिलीवरी चार से पांच ऑपरेशन से प्रसव कराया जाता है तथा एक भी मरीज का रेफर नहीं किया जाता है। जिला पदाधिकारी द्वारा परसों वार्ड में मौजूद प्रसूता महिलाओं एवं पिंकी देवी से अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं व्यवस्थाओं के संबंध में पूछा गया जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि खाना पीना यथा केला दूध अंडा भोजन एवं दावा सही समय पर मिल रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा पहले और अब की व्यवस्थाओं की स्थिति पूछे जाने पर महिलाओं द्वारा बताया गया कि पहले से साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हो गई
हैं।
जिला पदाधिकारी द्वारा लार और ओटी चार्ट विद्वत संधारित करने का निर्देश दिया गया जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन गोपालगंज को लेबर रूम और ओटी चार्ट रोस्टर विधिवत संधारित करने के भी निर्देश दिए।
सदर अस्पताल में संधारित जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित पंजी का गहन निरीक्षण करते हुए पाया गया की 19 अक्टूबर तक मात्र 20033 नाम अंकित है इस संबंध में पूछे जाने पर कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि लेबर रजिस्टर उपलब्ध होने पर चढ़ाया जाता है।
युवीन पोर्टल का भी जिला पदाधिकारी द्वारा विधिवत निरीक्षण किया गया।
*जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम प्रबंधक गोपालगंज को संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के पश्चात पूरे अस्पताल परिसर का पूर्ण रूप से साफ सफाई अस्पताल परचार में लगाए गए सीसीटीवी की निगरानी अपने स्तर से करने का निर्देश और वार्ड बार चिकित्सा कर्मियों का पालीवाल रोस्टर संधारित कर सभी वार्डों में प्रदर्शित करने और सभी कर्मियों को परिचय पत्र परिचय पत्र के के साथ उपस्थित रहने के निर्देश सिविल सर्जन गोपालगंज को दिया गया ।
