RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महिलाओं की आशा की किरण बनी सोनाली सिंह,चौपाल लगा हो रहीं महिलाओं से आत्मसात।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 मई।बड़हरा की बेटी के नाम से ख्याति प्राप्त और सामाजिक कार्यकर्ता सोनाली सिंह के द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फरना गांव में एक भव्य महिला चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिवचर्चा के पावन अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र से हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।चौपाल की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शिवचर्चा से की गई।जिसमें गांव की महिलाओं ने भाग लिया और ढोल-झाल बजाने के साथ भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया गया। इस अवसर पर सोनाली सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिला चौपाल न केवल धार्मिक आयोजन है बल्कि यह महिलाओं को एक मंच भी प्रदान करता है जहाँ वे अपने विचार साझा कर सकें और सामाजिक मुद्दों पर संवाद स्थापित कर सकें।सोनाली सिंह ने स्वयं हजारों महिलाओं के बीच साड़ीयो का वितरण किया। इस पहल ने महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान ला दी और उन्हें सम्मान का अहसास कराया। सोनाली सिंह ने कहा कि यह केवल एक साड़ी नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति एक सम्मान और समाज में उनके योगदान को मान्यता देने का एक प्रयास है।चौपाल में महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा किया और कई सामाजिक विषयों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, और घरेलू हिंसा पर खुलकर चर्चा की।
कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं शिरकत करने पहुंचीं थीं।स्थानीय लोगों ने सोनाली सिंह के इस प्रयास की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं।इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जब किसी महिला को समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है, तो वह पूरे समाज को जागरूक और संगठित कर सकती है। सोनाली सिंह ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया, जिससे ग्रामीण महिलाएं आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें।

Related posts

नफरती उन्माद को अंधड़ में बदलने की बदहवासी।

rktvnews

भोजपुर:समर कैम्प 2026’ का हुआ भव्य उद्घाटन।

rktvnews

30 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करें युवा : भारतभूषण

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी न होने पर की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

पटना:श्रद्धावान विद्यार्थियों को ही माँ की पूजा का अधिकार : डॉ सुलभ

rktvnews

Leave a Comment