RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

गाजीपुर: इंटरनेशनल सेमिनार में महाकवि डॉ० ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी का हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मान।

RKTV NEWS/गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)26 अगस्त।24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश विदेश से आए दुनिया के तमाम विद्वानो के बीच में आजमगढ़ के जाने-माने साहित्यकार,गीतकार और महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी का उनके द्वारा रचित पुस्तक “शकुंतला” भोजपुरी खंडकाव्य और ग़ज़ल संग्रह “कबीर हूं कबीर रहने दे” के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान किया गया।
जीवनोदय शिक्षा समिति गाजीपुर द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं भोजपुरी महोत्सव में तुर्की से प्रो०समिता टी जैसल, मॉरीशस से डॉ० सरिता बुद्धू,अमेरिका से प्रसिद्ध तबला वादक और संगीतकार डा० माइकल ब्लान्क, लीबिया से प्रो० अनिल के० प्रसाद, नेपाल से शिवानंद जायसवाल आदि कई विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, प्रोफेसर एवं विदेशी विद्वानों को अपनी दोनों पुस्तक भेंट करते हुए डॉ० ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किये। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में विशेष सहयोग करते हुए अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के मुख्य संयोजक एवं संस्थापक अरविंद चित्रांश द्वारा लिखित एवं निर्देशित प्रसिद्ध लोकनाट्य “बिटिया की विदाई” की 25वीं प्रस्तुति की गई। जिसका संयोजन/ संचालन भोजपुरी और अंग्रेजी के विद्वान प्रोफेसर राज नारायण तिवारी और गायक पवन बाबू ने किया।

Related posts

15 जून को महागठबंधन द्वारा धरना-प्रदर्शन को लेकर आरा में बैठक आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जीविका दीदी करे पुकार-मतदान करना हमारा अधिकार”।

rktvnews

खतरनाक तरीके से फैल रहा है सांप्रदायिकता का जहर।

rktvnews

दुमका:उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनगणना को लेकर स्वयं गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु जिले के सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

rktvnews

खान मंत्रालय ने बेंगलुरू में ग्रेनाइट और संगमरमर खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment