RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने मतदाताओ की सुविधा हेतु जारी किए विशेष निर्देश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 28 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा मतदान दिवस 01 जून 2024 को मतदान करने वाले मतदाताओ को सुविधा हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदाता को मतदान करने हेतु मतदाता पर्ची आवश्यक नहीं है। मतदाता पर्ची मतदाता सूची में मतदाता के नाम, क्रमांक एवं घर की सूची के आलोक में कम समय में खोजने हेतु मददगार है। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। यदि किसी मतदाता को बी0एल0ओ0 द्वारा मतदाता पर्ची प्रदान नहीं की गई है तो भी मतदाता ईपिक कार्ड के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र में से किसी एक पहचान पत्र की मदद से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
किसी मतदान कर्मी/ पुलिस कर्मी एवं किसी पदाधिकारी द्वारा मतदाता पर्ची को आवश्यक बताया जाता है एवं बिना मतदाता पर्ची के मताधिकार के प्रयोग से रोका जाता है तो तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी जा सकती है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा सभी मतदान कर्मियों, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी दंडाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। यदि यह पाया जाता है कि मतदाता पर्ची के अभाव में किसी को मतदान करने से रोका जाता है तो संबंधित कर्मी/ पदाधिकारी को चिन्हित कर सुसंगत कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

राष्ट्रपति महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे: वासुदेब देवनानी

rktvnews

दुमका:दलाही संकुल में चार दिवसीय समुदाय आधारित निगरानी (CBMS) ड्राइव का समापन, डिब्रीफिंग बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

प्रयागराज नागरिक मंच ने दिया “लोकतंत्र बचाओ,संविधान बचाओ प्रतिरोध धरना ।

rktvnews

भोजपुर:मैं अभी भी आरा का प्रतिनिधि हूं और विकास कार्य होता रहेगा : पूर्व सांसद आर के सिंह

rktvnews

Leave a Comment