RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:19 से 23 दिसंबर 2024 तक प्रशासन गांव की ओर अभियान।

प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी गांव गांव जाकर सुनेंगे आमजनों की समस्याएं।

अभियान के सफल संचालन हेतु डीडीसी, एसी व एसडीओ सिमरिया ने सभी संबंधित अधिकारियों संग की बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 दिसंबर।जिले भर में 19 दिसंबर 2024 से 23 दिसंबर 2024 तक चलेगा प्रशासन गांव की ओर महा अभियान। उक्त अभियान के माध्यम से प्रखंड मुख्यालय के अधिकारी गांव गांव जाकर आमजनों के समस्याओं का निष्पादन करेंगे। साथ ही वैसे मामले जो लंबे समय से लंबित है उसका भी निष्पादन किया जाएगा। प्रशासन गांव की ओर महा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की।
बैठक में सर्वप्रथम सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत आदिम जनजाति परिवारों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर के माध्यम से जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उसका नियमसंगत शत प्रतिशत निष्पादन करें। जिससे सभी पात्रता रखने वाले आदिम जनजाति परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके। सभी प्रकार के सर्टिफिकेट व प्रमाणपत्र से संबंधित मामले का निष्पादन करते हुए ऑनलाइन सभी को अपडेट करने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होंने कहा भारत माला परियोजना से संबंधित समस्याओं के निष्पादन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जो भी शिविर लगाए जा रहे है उसमें जमीन अधिग्रहण व प्रभावित रैयतों को राशि भुगतान समेत अन्य मामलों में निष्पादन से संबंधित सूची भी उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही कहा प्रशासन गांव की ओर अभियान के माध्यम से आमजनों से प्राप्त शिकायत व निष्पादित मामलों को गहन समीक्षा की जाएगी।

Related posts

बागपत:ग्राम विकास संस्थान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 6 से 7 जनवरी को पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता को नई साईकिल समर्पित।

rktvnews

आईआईसीए ने गोवा में ‘आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर व्यावसायिक कार्यक्रम’ के आठवें बैच का समापन किया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: धावा दल द्वारा 2 बाल श्रमिकों कराया गया विमुक्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गृहणी बनीं लखपति बिजनेस वुमन।

rktvnews

Leave a Comment