RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने सीवान और सारण में हुयी जहरीली शराब कांड की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान और सारण जिला में कल हुयी जहरीली शराब कांड की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
समीक्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि वे घटनास्थल पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी लेकर सभी बिन्दुओं पर सघन जांच करें। मुख्यमंत्री ने ए०डी०जी० (प्रोहिबिशन) की पूरी टीम को घटनास्थल पर जाकर उसकी सघन जांच कर इस कांड में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि पूरे घटनाक्रम की अपने स्तर से लगातार मॉनीटरिंग करते रहें और इस घटना के लिये जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील करते हुये कहा कि शराब पीना बुरी बात है, यह लोगों को समझना चाहिये। शराब पीने से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि परिवार और समाज में अशांति का माहौल भी उत्पन्न होता है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसका सभी लोग पालन कर रहे हैं। कुछ असमाजिक तत्व समाज में अशांति पैदा करना चाहते हैं, उनसे लोग सतर्क रहें।

Related posts

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला।

rktvnews

प्रधानमंत्री नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पुलिस का व्यवहार और दृष्टिकोण जनता के प्रति रहे संवेदनशील – राज्यपाल

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

बिहार:भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

वैशाली:स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान तिथि का हुआ मानव श्रृंखला का निर्माण।

rktvnews

Leave a Comment