RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई।जगजीवन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवाद के खतरों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा शांति, एकता और राष्ट्रीय अखंडता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आभा सिंह ने की।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को शांति, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा आतंकवाद एवं हिंसा के सभी रूपों का विरोध करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने “आतंकवाद को मिटाने में युवाओं की भूमिका” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।स्वयंसेवकों ने एक नाटक का मंचन कर आतंकवाद के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. आभा सिंह ने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि राष्ट्रीय अखंडता आपसी सम्मान और समझ पर आधारित है। उन्होंने छात्रों से समाज में शांति और सद्भाव का संदेश फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम पदाधिकारी जुली कुमारी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई संवाद, सद्भाव और आपसी विश्वास से ही संभव है। डॉ. अमृत लाल जायसवाल, डॉ. चंदन कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:रिस्टोरिंग द यूथ-2024″ के आलोक में मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर के हरिशंकर पहलवान ने राष्ट्रीय विद्यालय खेल कुस्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।

rktvnews

टाप-10 अपराधी गिरफ्तार ।

rktvnews

राज्य सरकार के पहल से खेल के क्षेत्र में जिले को मिली बहुत बड़ी उपलब्धी!चतरा जिले को दो आवासीय एवं 10 डे- बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र खोलने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।

rktvnews

भोजपुर :राष्ट्रीय कुंवर सेना ने मनाई नेता जी की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment