RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले के दिवंगत महासचिव कॉ०विनोद मिश्र के निधन के 26वें स्मृति दिवस पर आरा में संकल्प दिवस आयोजित।

फासीवाद को पराजित करने और आधुनिक भारत को समाजवादी,धर्मनिरपेक्ष,लोकतांत्रिक बनाने का संकल्प।

9 मार्च को पटना में होगा महाजुटान-स्वदेश भट्टाचार्य

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 दिसंबर।भाकपा माले के पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्र के 26 वें स्मृति दिवस पर क्रांति पार्क पूर्वी नवादा आरा में आयोजित किया गया संकल्प दिवस का आयोजन किया गया!सबसे पहले भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य ने झंडोत्तोलन किया!इस दौरान का•बिनोद मिश्र सहित सभी शहीदों के मूर्ति पर माल्यार्पण अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि इतिहास में बड़े-बड़े सवाल हमेशा सड़कों की लड़ाइयों से हल होते हैं!यह बात कॉमरेड विनोद मिश्रा ने दिसंबर 1998 में पार्टी की सेंट्रल कमिटी को अपने अंतिम नोट में याद दिलाई थी!उन्होंने युवा कम्युनिस्टों से अपील की थी कि वे चौतरफा पहल करें और उस फासीवादी खतरे के खिलाफ लड़ाई तेज करें,जो तब अपना सिर उठाना शुरू कर चुका था!क्रांतिकारी मार्क्सवाद के लाल झंडे को मजबूती से बुलंद करने वाली एक मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी,ग्रामीण गरीबों का शक्तिशाली आंदोलन,और भगवा साजिश के खिलाफ हर क्षेत्र में पहल – इन तीन प्रमुख चुनौतियों को कॉमरेड वीएम ने अपने अंतिम नोट में रेखांकित किया था!आज,जब हम कॉमरेड वीएम की 26 वां स्मृति दिवस मना रहे हैं तो उनकी बातें पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक लगता है!उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार को सत्ता में आए अब एक दशक से अधिक समय हो चुका है। सरकार के फासीवादी एजेंडे का पर्दाफाश हो चुका है और विभिन्न मोर्चों पर प्रतिरोध भी बढ़ रहा है। यह स्पष्ट है कि फासीवादी हमले को रोकने के लिए हमें लंबे समय तक चलने वाले और मजबूत जन—आंदोलनों की जरूरत है!फासीवादी अपनी ताकत साम्प्रदायिक नफरत और ध्रुवीकरण, जाति और लैंगिक उत्पीड़न और कॉर्पोरेट ताकत के पूर्ण समर्थन से हासिल करते हैं!इसलिए फासीवाद का मुकाबला करने के लिए हमें सांप्रदायिकता, जातिवाद और कॉरपोरेट ताकत के खिलाफ प्रतिरोध को और भी व्यापक और धारदार बनाना होगा!
कॉमरेड वीएम की 26 वें स्मृति दिवस पर कम्युनिस्ट आंदोलन के गौरवशाली इतिहास और विरासत को स्मरण करने के साथ-साथ फासीवाद को पराजित करने और आधुनिक भारत को समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष,लोकतांत्रिक गणराज्य के संवैधानिक लक्ष्य की ओर ले चलने के लिए उनकी प्रिय पार्टी भाकपा!माले को हर तरह से मजबूत करने का संकल्प लिया गया ताकि आज की चुनौतियों का सामना किया जा सके!कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह ने किया!संकल्प सभा में भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी जवाहर लाल सिंह,केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला स्थाई समिति सदस्य जितेन्द्र सिंह जिला स्थाई समिति सदस्य सदस्य राजनाथ राम,जसम राज्य अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह,शोभा मंडल,संगीता सिंह,निरंजन केशरी,अमित कुमार बंटी,अजय गांधी,दीना जी,नगर कमेटी सदस्य राजेन्द्र यादव,बब्लू गुप्ता,सुरेश पासवान,संतविलास राम,मो०राजन,मिथलेश कुमार,गीता देवी शामिल थे।

Related posts

वैशाली:आचार संहिता लागू, निर्वाचन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

महेन्द्र मिसिर के काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण!भोजपुरी साहित्य की समृद्ध परम्परा के प्रतिनिधि हैँ महेन्दर मिसिर : कुलपति

rktvnews

दुमका:मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में समाहरणालय सभागा में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम।

rktvnews

मोतीहारी:माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण समिति की बैठक।

rktvnews

बोकारो:बालीडीह में उत्पाद विभाग ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को किया जब्त।

rktvnews

Leave a Comment