RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अभाविप का दक्षिण बिहार प्रांत अधिवेशन को ले महाराजा कॉलेज में अधिवेशन स्थल का हुआ भूमि पूजन।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 दिसंबर।विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार के होने वाले 66 वाँ प्रांत अधिवेशन हेतु अधिवेशन स्थल पर रविवार को विधिवत् पूजा -पाठ के साथ भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ। सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी परिषद के स्वयंसेवक, शिक्षक, प्राचार्य,एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला,प्रांत संगठन मंत्री रौशन सिंह एवं प्रांत मंत्री नीतीश पटेल उपस्थित रहें। वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शुक्ला में बताया कि इस बार दक्षिण बिहार का प्रांत अधिवेशन बाबू वीर कुंवर सिंह जी की धरती पर होने वाला है जिसमें पूरे दक्षिण बिहार प्रांत से 1500 से अधिक प्रतिनिधियों का आगमन होना है।इस अधिवेशन में विश्विद्यालयों में फैले शैक्षणिक अराजकता, छात्र हित से जुड़े सामाजिक-राष्ट्रहित के कार्यों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही एक मेनिफेस्टो भी तैयार होगा। आयोजन बेहद भव्य होगा। जिसमें राष्ट्रवादी विचार धारा के कई बड़े और नामचीन चेहरे शामिल होंगे। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता,नेता,पूर्व कार्यकर्ता सहित अनेक कार्यकर्ता व छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Related posts

भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला के भूमि विवादों का निपटारा तत्परता से किया।

rktvnews

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक टीम के रूप में रखें बेहतर समन्वय, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो अतिरिक्त सतर्कता: मुख्य सचिव

rktvnews

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा- सरकार नागरिक केंद्रित समावेशी विकास के लिए अधिक व्यापक जीडीपी यानी कि ‘गवर्नेंस, डेवलपमेंट और परफार्मेंस’ पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित किए हुए है।

rktvnews

वैशाली:जब जिलाधिकारी के पहल पर यूपीएससी का इंटरव्यू देकर आए विशाल को मिला एक घंटे में ओबीसी सर्टिफिकेट।

rktvnews

भोजपुर:धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में राखी कंपटीशन सह रक्षाबंधन का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment