RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:“स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक : उपायुक्त

जिलेभर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 सितंबर ।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 सम्पूर्ण जिले में चलने वाले “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में उपायुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने बताया कि इस अवधि में जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल) में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए हाइपरटेंशन, मधुमेह, मुख, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल जैसी बीमारियों की जांच एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही स्त्री रोग से संबंधित जरूरी जांच इस दौरान की जायेंगी।अभियान के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड का वितरण और बच्चों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
साथ ही व्यवहार परिवर्तन एवं जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी, जिनमें किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण परामर्श तथा कुकिंग ऑयल की खपत में कमी संबंधी जानकारी दी जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड स्तर पर इस अभियान की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार कर जिले की अधिक से अधिक महिलाओं व परिवारों को इस अभियान का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम पंचायत एवं गांव स्तर से जुड़े सखी मंडल की महिलाओं को कैम्प तक लाने का कार्य किया जाय।वैसे विद्यालय जहां छात्राओं की संख्या ज्यादा है वहाँ जांच की व्यवस्था की जाय।कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के भी छात्राओं के जांच हेतु कैम्प लगाया जाए।
इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले रक्त दान शिविर को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया।

Related posts

सोनपुर में”सतरंगी सप्ताह समावेशी वॉकथॉन” का आयोजन।

rktvnews

बिहार:16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

अपराध और अपराधियों के प्रवृत्ति पर नियंत्रण करने का सबसे बड़ा माध्यम है सत्संग : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

देवघर: दो दिवसीय किसान वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता।

rktvnews

खैरागढ़:अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिभा प्रदर्शन की क्षमता छात्रों में विकसित करना प्राथमिकता है : प्रो. डाॅ. लवली शर्मा

rktvnews

Leave a Comment