RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर: जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिया गया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (SIR) का प्रशिक्षण।

पुनरीक्षण में सहयोग के लिए राजनीतिक दल मतदान केन्द्रवार नियुक्त करेंगे बूथ लेवल अभिकर्ता।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 29 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय मध्यप्रदेश द्वारा आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (एसआईआर) के संबंध में वर्चुअली प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंवार नवजीवन विजय, सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत श्रीवास्तव सहित सभी एसडीएम (ईआरओ) और सभी तहसीलदार (एईआरओ) आदि शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का समयबद्ध क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है। जहाँ एक और निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस कार्य के लिए मतदान केन्द्रवार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) नियुक्त किए गए हैं, वहीं दूसरी और सहयोग के लिए राजनीतिक दल बूथ लेवल अभिकर्ता (बीएलए) नियुक्त कर सकते हैं। आम नागरिकों के सहयोग के लिए वॉलेंटियर भी नियुक्त किए जाएंगे।
भोपाल से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तार से प्रशिक्षण देते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की एसआईआर की तारीखों की घोषणा कर दी है इसमें मध्यप्रदेश भी शामिल हैं। प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होते ही मतदाता सूची फ्रीज कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर 2003 की मतदाता सूची को देखा जा सकता है। इसके अलावा मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट https://ceomadhyapradesh.nic.in/VL2003.aspx पर भी उपलब्ध है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान तीन बार बीएलओ घर घर जाकर सर्वे करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6, हटवाने के लिए फॉर्म 7 और सुधार या संशोधन के लिए मतदाता को फॉर्म 8 भरना होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि एन्यूमरेशन फार्म भरने में यदि कोई व्यक्ति मिथ्या घोषणा करता है तो जुर्माने या कारावास के लिए दंडनीय होगा।

आगामी 7 फरवरी 2026 तक चलेगी प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है जो 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस बीच 3 नवंबर तक बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। बीएलओ द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर घर जाकर सर्वे किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा। दावा आपत्तियों के आवेदन 9 दिसंबर से 9 जनवरी 2026 तक लिए जाएंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 7 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

Related posts

रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों के छूट के लिए शिष्टमंडल मिलेगा मंत्री से।

rktvnews

जिलाधिकारी सुपौल द्वारा साइंस पार्क के निर्माण के संदर्भ में मध्य विद्यालय, भगवानपुर 01, बसंतपुर में बसंतपुर प्रखंड के सभी संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

बेतिया / जिलाधिकारी ने बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत हरनाटांड़, सिधाव, नौरंगिया दरदरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर क्रियान्वित योजनाओं के कार्य प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

rktvnews

देहरादून:लोक भवन में राज्यपाल से भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कर लौटे छात्र-छात्राओं ने की मुलाकात।

rktvnews

जीवन से जुड़ी रेखाएं।

rktvnews

भोजपुर: प्रो दंपति की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment