RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:मुख्यमंत्री एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को प्रदान की गई प्रथम एवं द्वितीय किश्त की राशि।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)13 दिसंबर।मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को कमशः प्रथम एवं द्वितीय किश्त की राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को आयोजित किया गया। उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित एवं प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों के बीच प्रथम किश्त की राशि 2.00 लाख रूपये तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिहार लघु उद्यमी योजनान्तर्गत चयनित एवं प्रथम किस्त की उपयोगिता अनुशंसित लाभुकों को द्वितीय किश्त की राशि 1.00 लाख रूपये का वितरण सांकेतिक चेक प्रदान कर किया गया।
सांकेतिक चेक का वितरण जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्त्ता राजीव कुमार सिंह एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चनपटिया प्रखण्ड के विकास कुमार को सैनेटरी पैड निर्माण, नौतन प्रखण्ड के आलोक कुमार को नोटबुक/कॉपी निर्माण, चनपटिया प्रखंड के कुन्दन कुमार को विद्युत स्विच / सॉकेट निर्माण, चनपटिया प्रखण्ड के नंदनी कुमारी को रेडीमेड वस्त्र निर्माण एवं बेतिया के शाहीना खातुन को पेपर प्लेट निर्माण की इकाई स्थापित करने हेतु प्रथम किश्त में 2.00 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
बिहार लघु उद्यमी योजना अन्तर्गत योगापट्टी प्रखण्ड के सुनीता देवी को रेडीमेड वस्त्र निर्माण, नरकटियागंज के मेनका देवी को ब्यूटी पार्लर एवं आरती कुमारी को रेडीमेड वस्त्र निर्माण तथा नौतन प्रखण्ड के नागेन्द्र प्रसाद को आटा सतू उत्पादन एवं अमित कुमार को मिठाई उत्पादन की इकाई स्थापना हेतु द्वितीय किश्त में 1.00 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक रोहित राज के द्वारा बताया गया कि लाभुक को विभागीय निदेशानुसार आज सांकेतिक चेक वितरण कर राशि भुगतान की प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है। सभी लाभुकों को उनके खाते में राशि अंतरित कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत पूर्व में लाभ प्राप्त कर उद्यम स्थापित कर बेहतर उद्योग संचालन एवं प्रबंधन करने वाले चार लाभुकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। गौनाहा प्रखण्ड के मठ मझरिया निवासी अजीत कुमार द्वारा रेडीमेड वस्त्र निर्माण, बगहा प्रखण्ड के मुकेश सिंह को तेल मिल, मझौलिया प्रखण्ड के संजय भारती को बेकरी प्रोडक्ट एवं रामनगर के शिवा कुमारी को मसाला उत्पादन की इकाई स्थापना एवं बेहतर संचालन और प्रबंधन के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित लाभुकों को सरकारी लाभ प्राप्त कर अच्छे ढंग से उद्यम संचालन करने की सलाह दी गई एवं बताया गया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग हर जगह सम्मान पाते हैं एवं सफलता की सीढ़ीया चढ़ते जाते हैं।
उद्योग स्थापना में किसी तरह की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा।
इस अवसर पर वरीय उप समाहर्त्ता सह जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, जिला उद्योग केन्द्र के परियोजना प्रबंधक विजय कुमार सहनी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी राजीव रंजन एवं शैलेश कुमार पासवान, प्रधान लिपिक मदन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को ले एनडीए नेताओं और कार्यकताओ की बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया लोकार्पण व दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

9 अगस्त क्रांति दिवस पर” व्यवस्था परिवर्तन और जन आंदोलन”विषयक सेमिनार को ले बैठक।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने मतदाताओ की सुविधा हेतु जारी किए विशेष निर्देश।

rktvnews

संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के अपने ही दावे को भाजपा ने हाईकोर्ट में नकारा : ये खेल है सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का

rktvnews

भोजपुर:चांदी में झारखंड पुलिस के हवलदार की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी।

rktvnews

Leave a Comment