पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 10 नवम्बर। डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती के अवसर पर श्रीमती राधिका सिन्हा इंस्टिच्यूट एवं सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा का श्रीमती राधिका सिन्हा इंस्टिच्यूट एवं सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में लोकार्पण किया और डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद हरेंद्र प्रताप, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।


