
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 दिसंबर।रामेश्वरम कुटीर, संकट मोचन नगर आरा मे डॉ वंशीधर तिवारी के यहां श्री मद् भागवत अनुष्ठान की पूर्णाहुति केे उपरांत डॉ वंशीधर तिवारी द्वारा रचित सात पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तकों में एक काव्य जिसका नाम वंशीधर दोहावली है एवं छः पुस्तक गद्य साहित्य हैं जिनमें सुलगते अरमान, बदलती दुुनिया, झुकती मीनारें, सुगबुगाहट एवं पुस्प वाटिका है।विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो डॉ नन्द जी दूबे ,सहित साहित्य प्रबुद्घ अतिथि में कृष्ण चन्द्र दूबे, प्रो बलराज ठाकुर, प्रो डॉ अयोध्या प्रसाद उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार थे।इस समारोह का मंच संचालन दिवाकर पाण्डेय ने किया। समारोह के समापन उपरान्त उपस्थित सभी ने यज्ञ के प्रसाद के साथ प्रीतिभोज किया।
