RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को ले एनडीए नेताओं और कार्यकताओ की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और जिला के सक्रिय कार्यकताओ का महत्वपूर्ण बैठक हुआ। आगामी 27 जनवरी को आरा रमना मैदान स्थित वीर कुँवर सिंह स्टेडियम मे भोजपुर जिला एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।सम्मेलन की तैयारी और सफल बनाने के लिए एनडीए नेताओं और कार्यकताओ का बैठक हुआ।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया।
मंचासीन अतिथियों में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद राधाचरण साह,पूर्व विधायक मुनी देवी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु,लोजपा नेता सुरेन्द्र विवेक,हम नेता शकील हुसैन,भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल,जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा, लोजपा प्रवक्ता राजेश भट्ट,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा, भाजपा जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, कामेश्वर कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि 27 जनवरी को आरा रमना मैदान वीर कुँवर सिंह स्टेडियम मे भोजपुर जिला के एनडीए कार्यकताओ का सम्मेलन होगा।उक्त सम्मेलन मे भाजपा, जदयू,लोजपा राम विलास, हम और रालोमो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति हो रहा है।यह सम्मेलन2025 विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।इसमे एनडीए के पाँचो दलो के बूथ स्तर से जिला स्तर तक के लाखो कार्यकताओ का एकजुटता दिखाई देगा।एनडीए के एकजुटता से विपक्षी पार्टियों का चूल हिल गया है।उक्त सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी दलो ने अपने कार्यकताओ के साथ बैठक कर लिए है।तैयारी लगभग पूरा हो चुका है।
वहीं आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 2025 के विधानसभा मे 225 पार के लक्ष्य को एनडीए के एकजुटता और सामंजस्य से पूर्ण करेंगे और हमे विश्वास है कि इसकी शुरुआत भोजपुर की धरती से ही होगा।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 27 जनवरी एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन एनडीए की एकजुटता का प्रतीक होगा। हमने विधानसभा उपचुनाव मे अपनी शक्ति देखा चुके है और बिहार की जनता ने एनडीए की सरकार तय कर दी है।बड़हरा से कार्यकताओ का हुजुम सम्मेलन मे शामिल होगा।
विधानपार्षद राधाचरण साह ने एनडीए सम्मेलन मे भोजपुर जिला के सभी कार्यकताओ से आने का आह्वान किया।उन्होने बिहार मे सुशासन सरकार की बात कहते हुए कहा कि पूरे बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो से गदगद है।
वहीं भाजपा, जदयू,लोजपा, हम,रालोमो के जिलाध्यक्षो ने विश्वास व्यक्त करते हुए सम्मेलन मे अधिक से अधिक कार्यकताओ को जुटाने की बात कही।
एनडीए नेताओ ने कहा कि एनडीए कार्यकताओ ने जुनून और जोश है,सभी स्वेच्छा से सम्मेलन में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में एनडीए घटक दलो के जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।
धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।

Related posts

भारत ने वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएफ) के 19वें सत्र में वन संरक्षण और टिकाऊ वन प्रबंधन पहल को रेखांकित किया।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय पुस्तकालय नागरी प्रचारिणी में अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर स्मरण किया।

rktvnews

पटना:पूर्व मुख्यमंत्री स्व० सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 जुलाई 24

rktvnews

रामगढ़: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालो का किया गया सम्मान🤪पहनाई गई मालाएं,दिए फूल।

rktvnews

Leave a Comment