RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

9 अगस्त क्रांति दिवस पर” व्यवस्था परिवर्तन और जन आंदोलन”विषयक सेमिनार को ले बैठक।

बिहटा/पटना 01 अगस्त। सम्पूर्ण क्रान्ति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश रॉय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार की तैयारी समिति की बैठक सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा के कार्यालय मुसल्लहपुर पटना में सम्पन्न हुई।

राकेश रॉय (राष्ट्रीय प्रवक्ता, संपूर्ण क्रांति मोर्चा)

उन्होने बताया की दारोगा राय पथ के पटेल सेवा संघ के सभा कक्ष में होने वाले इस सेमिनार में बिहार, झारखण्ड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा राज्यों से कई लोगों के भाग लेने की सहमति मिल चुकी है। व्यवस्था परिवर्तन और ज़न आंदोलन विषयक होने वाले सेमिनार के लिए बैठक ने इस बात पर जोर दिया है कि 1974 आंदोलन जिन मुद्दों को लेकर शुरू किया गया था वह आज भी ज़िन्दा है, भले ही सरकार बदल गई।ऐसी हालत में उस आंदोलन के सिपाही क्या युवाओं को आगे कर और नई रणनीति का निर्धारण कर फिर से संघर्ष की दिशा तय करेंगे?
बैठक में ब्रह्मदेव पटेल, ओम प्रकाश मेहता, डॉक्टर धीरज, हेमन्त पटेल, आर एस पाटील आदि ने भाग लिया। राकेश रॉय ने बताया की होने वाले सेमिनार में सभी प्रेस बन्धुओं को आमंत्रित किया गया है ,साथ ही 1974 आंदोलन में सक्रीय भूमिका निभाने वाले बिहार के वर्तमान महामहिम राज्यपाल को भी आमंत्रित किया गया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसाईटी की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित किया।

rktvnews

सरकार ने 15 जुलाई 2024 से 90 दिनों के लिए व्‍हाइट गुड्स (एसी और एलईडी लाइट) के लिए पीएलआई योजना के लिए एप्‍लीकेशन विंडो फिर से खोली।

rktvnews

यह देश किसानों का देश है, हमारे किसान देश की शान: अर्जुन मुंडा

rktvnews

भोजपुर:देश के “वोट चोर” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौटंकी कर रहे हैं :आलोक रंजन, जिला प्रवक्ता ,राजद

rktvnews

शोकाकुल परिजनों से मिला लोजपा रामविलास का शिष्ट मंडल।

rktvnews

मोटर चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment