RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:चांदी में झारखंड पुलिस के हवलदार की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 दिसंबर।भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने झारखंड पुलिस में पदस्थापित एक हवलदार की उनके ही घर में घुसकर बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। अज्ञात बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
मृतक की पहचान 60 वर्षीय पशुपति नाथ तिवारी, पिता स्व. रामसुरेश तिवारी, निवासी ग्राम भगवतपुर, पंचायत गोपालपुर के रूप में हुई है। वे झारखंड के हजारीबाग जिले में चालक हवलदार के पद पर कार्यरत थे और करीब एक सप्ताह पूर्व छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए हुए थे। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन पहले हुई घर में चोरी की घटना को लेकर परिवार के साथ गांव आए थे।शनिवार की सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ शव देखकर सभी के होश उड़ गए। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए गहरे जख्म पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या अत्यंत नृशंस तरीके से की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक की पत्नी मोनी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के बड़े भाई भारत भूषण तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात पशुपति नाथ तिवारी पत्नी के साथ आग सेंक रहे थे। इसके बाद उनकी पत्नी एक कमरे में सोने चली गईं, जबकि वे दूसरे कमरे में सो गए। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, मृतक की किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी, जिससे हत्या के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही चांदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, आरा सदर एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह तथा चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर खून के नमूने व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
आरा सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला धारदार हथियार से हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस निर्मम हत्या ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Related posts

रोहतास: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी हेतु शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भुवनेश्वर भास्कर के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

नारायण को याद करते ही दया की बरसात कर देते ‌‌दयानिधि :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

नही चलेगी निजी विद्यालयों की मनमानी! आरटीआई से मिली जानकारी ,शिक्षा सामग्रियों की खरीद पर अभिवावकों को नहीं कर सकते मजबूर।

rktvnews

सारण:चमकी बुखार की आहट पर एक्शन में विभाग, डॉक्टरों को मिला ‘लाइफ-सेविंग’ ट्रेनिंग।

rktvnews

भोजपुर: आइसा ने जीरो माइल स्तिथ अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment