RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:बाल साहित्य संवाद-4 में प्रो. सुरेन्द्र विक्रम से सीधा संवाद।

बाल साहित्य को बच्चों तक पहुंचाने में संस्थागत प्रयासों की अहम भूमिका : प्रो. विक्रम

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)24 अक्टूबर। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र, भोपाल के तत्वावधान में शुक्रवार को केंद्र परिसर में ‘बाल साहित्य संवाद-4’ का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से पधारे सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार प्रो. सुरेन्द्र विक्रम से विशेष साक्षात्कार के माध्यम से उनके साहित्यिक सफर, बाल साहित्य के महत्व और बच्चों के लिए प्रेरणादायी रचनाओं के सृजन पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. सुरेन्द्र विक्रम के स्वागत तथा केंद्र के निदेशक महेश सक्सेना के स्वागत वक्तव्य के साथ हुआ। संवाद सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी ने प्रो. विक्रम का साक्षात्कार लिया। इस दौरान बाल साहित्य की वर्तमान स्थिति, बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास में इसकी भूमिका तथा बालमन के अनुरूप साहित्य सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बाल साहित्य के विकास में संस्थागत प्रयास महत्वपूर्ण
साक्षात्कार के दौरान गोकुल सोनी ने जब प्रो. सुरेन्द्र विक्रम से पूछा कि बाल साहित्य के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकारों से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, तो उन्होंने कहा कि सरकारें अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रही हैं। हालांकि, बाल साहित्य को बच्चों तक पहुंचाने और उनमें पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। इस दिशा में संस्थागत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों, प्रबुद्ध नागरिकों और बाल साहित्य में रुचि रखने वाले श्रोताओं ने भी प्रो. विक्रम से विभिन्न प्रश्न पूछे। उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर सहजता और प्रभावी ढंग से देते हुए अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का कुशल संयोजन बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र के निदेशक महेश सक्सेना ने किया। मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी बाल साहित्यकार एवं मीडिया प्रभारी मनोज जैन ‘मधुर’, सुनील चतुर्वेदी और बी.एल. गोहिया ने निभाई।
इस अवसर पर डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. मीनू पांडे ‘नयन’, डॉ. उमेश सिंह, वी.के. श्रीवास्तव सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे। सभी ने प्रो. सुरेन्द्र विक्रम के विचारों और साहित्यिक अनुभवों से लाभ प्राप्त किया। अंत में श्यामा गुप्ता ने अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

बक्सर: डीएम ने किया जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

संत रविदास की जयंती में सम्मिलित हुए रघुपति यादव

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को किये कंबल वितरित।

rktvnews

भोजपुर: राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने नई दिल्ली में ‘मक्का उत्पादन बढ़ाने’ पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता की।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी भोजपुर ने सरैया मे मुखिया पति की हत्या कांड को सरकार की निरंकुशता और प्रशासन की असफलता का कारण बताया।

rktvnews

Leave a Comment