RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़हरा विधानसभा के राजापुर में प्रस्तावित यात्रा को ले बड़हरा विधायक द्वारा स्थल का किया गया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 दिसंबर।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भोजपुर जिला यात्रा कार्यक्रम के तहत बड़हरा विधानसभा के राजापुर मे कार्यक्रम प्रस्तावित है।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने राजापुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोईलवर प्रखंड पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी सहित जिला,प्रखंड के पदाधिकारी और कार्यकताओ ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित यात्रा स्थल पर जा कर समीक्षा की गई। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने स्थल पर उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश दिया।
बड़हरा विधायक ने पंचायत सरकार भवन,उच्च विद्यालय, जीविका भवन का निरीक्षण किया। खेल मैदान,विभिन्न एथलेटिक्स ट्रैक निर्माण का निरीक्षण किया।इसके साथ राजापुर मे निर्माणाधीन छठ घाट का भी निरीक्षण किया गया। विधायक सह पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बड़हरा विधानसभा के कोईलवर प्रखंड के राजापुर में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिसम्बर के अंतिम सप्ताह तक संभावित है।बड़हरा क्षेत्र के विकास मे बिहार सरकार का मुख्य योगदान है।यह बड़हरा के खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हमारे क्षेत्र में हो रहा है। पहले भी मुख्यमंत्री का विकास कार्यक्रम बखोरापुर मे हो चुका है और बहुत सारी योजनाओं का उदघाटन किया। राजापुर मे मुख्यमंत्री द्वारा बहुत सारी योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया जाएगा।
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि सहित भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

सिविल20इंडिया 2023 का दूसरा पूर्ण सत्र ‘सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन एंड प्रमोशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज’ विषय पर केन्‍द्रित।

rktvnews

तमिल के बाद अब हिंदी में धमाल मचाने आ रही ‘अरनमनई 4’।

rktvnews

गौरीशंकर विवाह महोत्सव भक्तिमय‌ वातारण में संपन्न!आयोजन का लक्ष्य स्वास्थ्य नागरिक, सभ्य नागरिक व समर्थ भारत बनाना है:आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:जिले के सभी 226 पंचायतों में खेल का मैदान बनेगा।

rktvnews

भोजपुर:मोदी राज में स्वास्थ्य व्यवस्था खुद अस्वस्थ होकर दम तोड़ रहा है:मीना तिवारी

rktvnews

भोजपुर:विधानपार्षद निर्वाचित होने के बाद पहली बार आरा पहुंचने पर श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का भाजपा द्वारा स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment