RK TV News
खबरें
Breaking News

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के तत्वाधान में लोक संभाषण कार्यक्रम का आयोजन।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह,11 दिसंबर।राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरुकता हेतु मंच) के तत्वाधान में लोक संभाषण कार्यक्रम का आयोजन पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज (नई दिल्ली) के संगोष्ठी कक्ष में किया गया। लोक संभाषण समसामयिक विमर्शों पर केंद्रित एक पत्रिका है। कार्यक्रम के मुख्य सत्र का विषय राष्ट्रीय सुरक्षा विकसित भारत 2047 के लिए चुनौतियाँ और अवसर” था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकबाल सिंह लालपुरा जी थे, जो भारत सरकार के तहत अल्पसंख्यकों के लिए राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में प्रो. (डॉ.) सतीश कुमार; आचार्य, राजनीति विज्ञान संकाय, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय), मेजर जनरल संजीव खन्ना (सेवानिवृत्त); रक्षा विनिर्माण एवं रणनीतिक परामर्श विशेषज्ञ, कर्नल ताहिर मुस्तफा; निदेशक, स्वचालित सैन्य सर्वेक्षण केंद्र उपस्थित रहे। संगोष्ठी कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम के गायन के साथ हुई। सभी अतिथियों का स्वागत सैपलिंग भेंट करके किया गया।
इकबाल सिंह लालपुरा ने अतिथि वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। उनके अनुसार ” भारत अल्पसंख्यकों के लिए स्वर्ग है। दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है, जहाँ अल्पसंख्यकों ने इतनी प्रगति की है”। उन्होंने आगे बताया कि अल्पसंख्यकों को असुरक्षा, भेदभाव और हीनता की भावना बेची जा रही है। अगर हम स्वयं सचेत रहें तो राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में समस्याएँ खड़ी नहीं होंगी। उनके अनुसार सुरक्षा कर्मियों का भी अच्छी तरह से सूचित रहना अनिवार्य है। यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने सुरक्षा बलों और सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगपुरुष की संज्ञा देते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनकी सराहना की। अंत में उन्होंने पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज का धन्यवाद ज्ञापन किया कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया।
सत्र के प्रथम वक्ता प्रो. सतीश कुमार थे। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अमेरिका और चीन जैसे देशों के प्रभाव की व्याख्या की। उनके अनुसार- भारतीय उप-महाद्वीप के देशों का विकास भारत से बैर रखकर नहीं हो सकता। हमारा उद्देश्य विश्वगुरु बनना है, जिसमें सभी की सहभागिता होनी चाहिए”। उन्होंने आर्थिक परिवर्तन और उदारवाद में योग और कुंभ के योगदान का भी वर्णन किया। अगले वक्ता मेजर जनरल संजीव खन्ना थे। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारत की स्थिति में परिवर्तन का उल्लेख किया तथा इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास की भी व्याख्या की। कार्यक्रम के अंतिम वक्ता कर्नल ताहिर मुस्तफा थे। उन्होंने हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीमाओं (बॉर्डर) के महत्व का उल्लेख किया। उनके अनुसार “अपनीसीमाओं के बारे में ज्ञान की अज्ञानता कोई बहाना नहीं है क्योंकि कभी-कभी यह दो देशों के बीच युद्ध पैदा कर सकता है”। कार्यक्रम के अंत में जुफैल हसन के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र का आरंभ अपराह्न 2:30 बजे हुआ। इसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वाणिज्य विभाग के प्रो. देवर्षि मुखर्जी ने शोधकार्य से संबंधित एक वर्कशॉप का आयोजन किया। अंत में प्रतिभागियों तथा वॉलंटियरों को प्रमाण-पत्र एवं जलपान प्रदान किए गए। इस तरह इस कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर में 21 अरब 22 करोड़ र० की4,977 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

प्रधानमंत्री 1 अक्टूबर को आरएसएस शताब्दी समारोह में भाग लेंगे।

rktvnews

दुमका:पर्यटन एवं खेल की समीक्षा बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिले में नवचयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना को लेकर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ किया ऑनलाइन बैठक!योग्य व आहर्ता रखने वाले लाभुकों को योजना का लाभ दें:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

Leave a Comment