RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:मोटे अनाजों का प्रशंसकरण एवं मूल्य संवर्धन का उदघाटन कर बोली डॉ.शोभा रानी मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर।कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर, आरा में “मोटे अनाजों का प्रशंसकरण एवं मूल्य संवर्धन” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन एवं अध्यक्षता केंद्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, डॉ. शोभा रानी ने की।
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक सुप्रिया वर्मा, वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) ने प्रतिभागियों को मोटे अनाजों जैसे मड़ुआ, बाजरा, ज्वार एवं चीना (कोदो) से बने विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को लड्डू, हलवा, नमकीन, खस्ता एवं पीठा जैसे पौष्टिक व्यंजन बनाने की विधियां सिखाई गईं, मडवा नमकीन, मड़वा लड्डू, बाजार लड्डू, बाजरा रागी हलवा, मडवा खस्ता एवं जौ बाजरा पीठा महिलाओं के द्वारा तैयार किया गया इस कार्यक्रम में भोजपुर जिले के विभिन्न गांवों से आई कुल 35 महिलाओं ने भाग लिया।
अध्यक्षता कर रही डॉ. शोभा रानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आमजन को मोटे अनाजों के महत्व से अवगत कराना एवं उन्हें दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग मोटे अनाजों को “गरीबों का भोजन” मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इन अनाजों में प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण, रेशा (फाइबर) एवं एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और बच्चों, युवाओं एवं वृद्धों सभी के भोजन में विशेष महत्व रखते हैं।इससे बने विविध उत्पाद बच्चों के लिए विशेष रूप से बलवर्धक हैं और कुपोषण जैसी समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिकों डॉ. अजय कुमार मौर्य, डॉ. सच्चिदानंद सिंह, डॉ. आलोक भारती, डॉ. अनिल कुमार यादव एवं डॉ. विकास सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए अत्यंत उपयोगी रहा तथा वे अब व्यंजनों को अपनाने और प्रचारित करने का कार्य करेंगी।

Related posts

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जितने संसारिक कार्यों मे फसेंगे उतनी ही ईश्वर से दूर होते जाते है : प्रेममूर्ति प्रदीप जी महाराज

rktvnews

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने “पूरे समाज के लाभ के लिए सम्पूर्ण सरकारी दृष्टिकोण” के अंतर्गत संयुक्त स्वास्थ्य अनुसंधान रोडमैप तैयार करने के लिए उच्च-स्तरीय विचार-मंथन बैठक आयोजित की।

rktvnews

दुनिया की पांच सबसे बड़ी कोयला खानों में से दो खानें भारत में स्थित हैं।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:अब्दुल अलीम अल्पसंख्यक छात्रावास में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती।

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में सरस्वती पूजन के साथ बसन्तोत्सव-2024 का भव्य आयोजन! सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला का किया प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment