RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:नए साल में 15 अगस्त से पहले पटना मेट्रो की मिलेगी सौगातः नितिन नवीन

RKTV NEWS/पटना(बिहार)11 दिसम्बर। बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन द्वारा पटना मेट्रो के प्रायरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों को कई अहम दिशानिर्देश दिय। इस दौरान उनके साथ विभाग की संयुक्त सचिव वर्षा सिंह भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। मलाही पकड़ी से लेकर न्यू आईएसबीटी तक बने प्रायरिटी कॉरिडोर पर सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है। अब ट्रैक बिछाने और ट्रेन सेट की खरीदारी करने का काम चल रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक और टेलीकॉम सिग्नलिंग का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि अगस्त 2025 तक पटनावासियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगे।
उन्होंने बताया कि पटना मेट्रो के करीब 6.5 किलोमीटर लंबे प्रायरिटी कॉरिडोर में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो का परिचालन शुरू होने के बाद शहरवासी सिर्फ 15 मिनट में मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक पहुंच जाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि मेट्रो का परिचालन होने से पटना की सड़कों पर बढ़ रहे ट्रैफिक का दवाब कम होगा। साथ ही शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
मंत्री द्वारा बैरिया बस स्टैंड के पास बने पटना मेट्रो डिपो का भी निरीक्षण किया गया, जहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि डिपो में धुलाई से लेकर मेंटेनेंस तक का काम किया जाएगा। इसके अलावा यहां एक कंट्रोल सिस्टम भी बनाया जाएगा। आप कह सकते है कि यह पूरे पटना मेट्रो का हर्ट होगा। यहां बने एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में कंट्रोल सिस्टम, मैनेजमेंट सिस्टम, सिक्योरिटी, ट्रेनिंग सेंटर मौजूद रहेगा। डिपो पर टेस्ट ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा, जहां मेट्रो ट्रायल रन होगा।

Related posts

बक्सर: केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का जननायक कर्पूरी ठाकुर विधी महाविद्यालय में आगमन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 अप्रैल 24

rktvnews

भोजपुर:रामलीला के तीसरे दिन रावन बाणासुर संवाद और धनुष यज्ञ का हुआ मंचन।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 15 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड कुचिपुड़ी नृत्य ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन 1 जून से।

rktvnews

दरभंगा:सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक।

rktvnews

शहीद सब इंस्पेक्टर स्व. अमित तिवारी के घर तोलरा पहुंचे आयुक्त एवं आईजी‌, परिवारजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

Leave a Comment