RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

चतरा:सेविकाओ की तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)11 दिसंबर।जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के बाद सभी सेविकाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में सभी छह बाल विकास परियोजना के 100-100 आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में समर अभियान के डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण में सीखे बातों को अपने आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर उसे लागू कर अपने कार्य-दायित्व का निर्वहन अच्छे ढंग से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप अपने ड्यूटी के दौरान बच्चों को ठीक से शिक्षा देना सुनिश्चित करें ताकि सुगमतापूर्वक बच्चे चीजों को सीखें, पहचाने और समझें। प्रशिक्षण में सेविकाओं को 3-6 वर्ष के बच्चों के सर्वागीण विकास, संज्ञानात्मक विकास, भौतिक विकास, रचनात्मक और सौंदर्य विकास, भाषा एवं साक्षरता विकास करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक की भूमिका सिमरिया की महिला पर्यवेक्षिका माहे जबीं, टंडवा की अर्पणा मरांडी, इटखोरी की मंजु कुमारी, चतरा की महिला पर्यवेक्षिका आरती कुमारी एवं समर अभियान के क्षेत्रीय प्रबंधक शंभु बड़ाईक ने निभाई।

Related posts

भोजपुर:जो भक्तो को कष्ट देता उसे ईश्वर भारी कष्ट देता है: शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने “एनजेडपी साथी ऐप” लॉन्च किया और नेशनल ज़ूलॉजिकल पार्क में सेल्फ-टिकटिंग कियोस्क का उद्घाटन किया

rktvnews

भोजपुर : न्याय के लिए परिजनों के साथ खङे रहेंगे : अजय राय 

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल कार्यालय मेसकौर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: पटना;जन सुराज ने घोषित किया तरारी विधानसभा सीट से उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार, सेवानिवृत सैन्य अधिकारी श्री कृष्ण सिंह लड़ेंगे चुनाव।

rktvnews

Leave a Comment