RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा सांसद ने लोकसभा में लोक कल्याण को ले आवाज की बुलंद,महुली और शिवपुर घाटों पर स्थाई पुल निर्माण की उठाई मांग।

जनता की आवाज बन संसद में लगा रहे दहाड़।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 दिसंबर। भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया कि आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने आज लोकसभा के शीतकालीन सत्र में शून्य काल के दौरान भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के महुली घाट पर स्थाई पुल निर्माण की मांग की।खवासपुर भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड का पूरा खवासपुर पंचायत गंगा नदी के उस पार पश्चिम दिशा में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया विधानसभा से सटा हुआ है जहां आने-जाने के लिए अस्थाई रूप से महुली घाट के पास गंगा नदी में पीपा पुल अवस्थित साल में 6 माह के लिए रहती है!बरसात और बाढ़ के समय पीपा पुल को हटा दिया जाता है!इस साल अभी तक पुल नहीं लगा है!जान जोखिम में डालकर खवासपुर और उत्तर प्रदेश के लोगों का भोजपुर और पटना आरा जाना होता है!गंगा नदी में नाव से आने पर नाव पलटने डूबने से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है!इसी तरह भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के शिवपुर घाट से नाव द्वारा उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में बैरिया जाना पड़ता है!यहां पहले से गंगा नदी में पुल वर्षों से निर्माण अधीन है!अतःउपरोक्त दोनों घाटों पर लोकहित में पुल निर्माण कराई जाए!

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल से “राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए, लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने भेंट की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

इंदौर: जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिया गया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (SIR) का प्रशिक्षण।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग ने किया पौधारोपण।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़: आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

Leave a Comment