RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : न्याय के लिए परिजनों के साथ खङे रहेंगे : अजय राय 

बिलौटी में पत्रकारों से बात करते उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

बिलौटी मे भरत तिवारी के परिजनों को दिलाया भरोसा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 जून। उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पङोसी राज्य बिहार के भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव मे आकर भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दुख की इस घङी मे परिजनों को ढाढस बंधाया और सांत्वना दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरी तरह से टारगेट करके ब्राह्मण समाज के बच्चे की हत्या की गई क्योंकि वह व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था। परिजनों को न्याय मिलने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अगर परिवार का बालबांका भी हुआ तो पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

भरत तिवारी के परिजनों से बात करते उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

कांग्रेस परिवार हर मोर्चे पर पीङित परिवार के लिए लङाई लङेगी। उन्होंने कहा कि मैं भरत भूषण तिवारी के परिजनों को न्याय दिलाकर रहूँगा। न्याय की लड़ाई पटना से दिल्ली तक जारी रहेगी। विदित हो कि अजय राय ने वाराणसी लोक सभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध चुनाव लङा था। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा देश मे आंदोलन तेज किया जायेगा ताकि भरत भूषण तिवारी को न्याय मिल सके। इस अवसर पर पंकज तिवारी, राकेश त्रिपाठी सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य की सहभागिता हेतु कलाकारों के चयन को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आयोजन।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय जनगणना 2027 में हुए शामिल; डिजिटल ‘स्व-गणना’ पूरी की।

rktvnews

पटना:भाई की कुशलता के लिए बहनों ने मनाया भाईदूज पर्व।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा उदवंतनगर मंडल ने शहीदों के गांव की मिट्टी की एकत्रित।

rktvnews

गिरीडीह: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

वैशाली:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सभी पंचायतों में सोलराइजेशन तेज करने का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment