RK TV News
खबरें
Breaking Newsज्योतिषधार्मिकराष्ट्रीय

चैत्र पूर्णिमा 6अप्रैल को करें ये उपाय होगी धन की वर्षा घर में बनी रहेगी सुख शांति।

RKTV NEWS/ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।05अप्रैल।चैत्र मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है।इस बार यह शुभ तिथि 6 अप्रैल दिन गुरुवार को है।पूर्णिमा का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है ।इस दिन विधिवत माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है साथ ही घर में सुख और समृद्धि का वास होता है।ज्योतिष शास्त्र में चैत्र पूर्णिमा का महत्व बताते हुए हल्दी के कुछ विशेष उपाय भी बताए गए है जिन उपायों को करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और धन्य धान की कमी नही रहती है। चैत्र पूर्णिमा पर केले की जड़ और हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांध कर दाई हाथ के भुजा में बांध ले ।ये चीजें पुखराज का काम करती है।ऐसा करने से गुरु के शुभ फल के साथ आरोग्य की प्राप्ति होती है।चैत्र पूर्णिमा पर किया गया यह उपाय आपको कई संकटों से बचायेगा ।इस दिन सुबह गंगा जल और हल्दी मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़काव करें ।ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और नाकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है।इस उपाय को आप हर रोज भी कर सकते है।जिससे परिवार के सभी सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। चैत्र पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा करें और फिर हल्दी की गांठ ,चावल और एक सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर माता को अर्पित कर दे जिसे पूजा पश्चात घर में धन के स्थान पर रख दे।ऐसा करने से भाग्य जागृत होता है और घर में सुख शांति और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है। चैत्र पूर्णिमा पर घर के मुख्य द्वार पर दोनो ओर हल्दी और सिंदूर से स्वस्तिक का निशान बनाएं जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और धन धान्य में हमेशा वृद्धि होती रहती है ,परिवार के सभी सदस्यों में आपसी प्रेम के साथ ही मन में शांति बनी रहती है। चैत्र पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करें दूध में हल्दी मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें और एक कली हल्दी भी अर्पित करें इसके बाद हाथ जोड़कर भगवान को अपनी इच्छा के बारे में बताएं ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं और हर कार्य सफल होता है।

Related posts

बागपत:कानून-व्यवस्था से लेकर विकास योजनाओं तक गहराई से हुई समीक्षा, बागपत को प्रदेश में शीर्ष पर लाने के निर्देश।

rktvnews

वैशाली:शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

rktvnews

मोतीहारी:जिले से 13 बच्चे कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए जाएंगे कानपुर – डॉ मनीष कुमार

rktvnews

भोजपुर:विश्व पृथ्वी दिवस पर एचडी जैन कॉलेज में हुआ पौधारोपण।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है स्पष्ट निर्देश कोई व्यक्ति नहीं सोएगा भूखा:लेशी सिंह, मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

rktvnews

चतरा:स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान का भव्य शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

Leave a Comment