RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:संभागीय आयुक्त ने किया अन्नपूर्णा रसोई, रैन बसेरा, स्कूल और सीएचसी का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश।

हनुमानगढ़/राजस्थान 24 फरवरी। सम्भागीय आयुक्त वंदना सिंघवी शुक्रवार और शनिवार को जिले में दो दिवसीय दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके उपरांत नगरपरिषद द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई और जंक्शन बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। शनिवार सुबह उन्होंने कैनाल कॉलोनी स्थित सीएचसी में व्यवस्थाओं को जांचा तथा कैनाल कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बच्चों से बातचीत की। इस मौके पर जिला कलक्टर काना राम साथ में रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में मौजूद स्टाफ को सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल इंचार्ज डॉ. इंद्रसेन झाझड़ा को अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं और कौन-कौन सा इलाज उपलब्ध है, यह चस्पा करने के लिए निर्देशित किया।
वंदना सिंघवी ने आयुष्मान आरोग्य बीमा योजना का काउंटर लगाने के निर्देश दिए ताकि योजना के अन्तर्गत क्या लाभ देय हैं, इसकी जानकारी मरीजों को मिल सके। संभागीय आयुक्त ने सीएचसी में अन्य व्यवस्थाओं में शौचालय की स्थिति देखी। कॉरिडोर में गंदगी पाए जाने पर साफ-सुथरा करने के निर्देश सीएचसी प्रभारी को दिए। इधर-उधर बिखरे हुए नकारा सामान को हटाने या नियमानुसार निस्तारण करने की बात कही। सीएचसी के निरीक्षण के बाद संभागीय आयुक्त कैनाल कॉलोनी में ही स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंची और विजिट किया। स्कूल में पहुंची तब बच्चों को सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा था। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने बच्चों से कविता, डांस आदि के बारे में पूछा।
श्रीमती सिंघवी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार भी महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान सिंघवी ने बच्चों से पूछा कि कौन-कौन बच्चा अपने माता-पिता के पैर छूता है तो स्कूल के सभी बच्चों ने इस बात को स्वीकारा। इस पर सिंघवी ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि अध्यापकों की ओर से शिक्षा के मंदिर में बच्चों को संस्कार भी दिए जा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार, 23 फरवरी से पूरे संभाग में अभियान शुरू किया है, जो 3 मार्च तक चलेगा। इसके तहत सभी कार्यालयों में जैसे राजकीय चिकित्सालय, राजकीय विद्यालय, राजकीय कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
इसके अलावा कार्मिकों की समस्या जैसे वेतन, पदोन्नति, पेंशन प्रकरणों आदि को ध्यान में रखते हुए भी 25 फरवरी से तक 5 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान चिह्निकरण किया जाएगा कि किन-किन कार्मिकों के क्या-क्या प्रकरण बाकी हैं। उनका नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, डीसी निजी सहायक मोहित जोशी, प्रिंसिपल गुरमीत सिंह, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया आदि साथ रहे।

Related posts

इंदौर:अपना दल (एस) ने इंदौर कार्यालय पर धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

पटना:हत्या सामाजिक कलंक पर कायस्थ समाज चुप नहीं बैठेगा:राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय एकता और युवा शक्ति को बढावा देना साईकिल रैली का लक्ष्य:कमांडिंग आफिसर कर्नल मनु तिवारी

rktvnews

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर एसबी कालेज के सेहत केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ दर्शन की 60वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय स्मारक संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफन्ड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के वैध जमाकर्ताओं को धनराशि ट्रांसफर की।

rktvnews

Leave a Comment