RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान, कांके, रांची (CIP) से आए तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने उपायुक्त से किया मुलाकात।

नशे के विरुद्ध प्रभावी कारवाई को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 जून।जिले में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए उपायुक्त कीर्तिश्री ने इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों—जैसे पुलिस,स्वास्थ्य,शिक्षा, सामाज कल्याण एवं जनसंपर्क को निर्देशित किया है कि नशे की रोकथाम हेतु समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि नशे की चपेट में आ रही युवा पीढ़ी को बचाने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इस क्रम में जनजागरूकता अभियान को गति देने के लिए विविध प्रचार-प्रसार माध्यमों का उपयोग करते हुए आम जनता, विशेषकर युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य प्रारंभ किया गया है।
इसी कड़ी में समाहरणालय उपायुक्त कार्यालय कक्ष में केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान,कांके, रांची (CIP) से तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम जिसमें डॉ संजय कुमार मुंडा, प्रोफेसर मनोरोग, डॉ अनिरुद्ध मुखर्जी, प्रोफेसर मनोरोग एवं डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, सहायक प्रोफेसर मनोरोग सामाजिक कार्य शामिल है, उपायुक्त से मिलने चतरा पहुंची है। यह टीम जिले में नशा से संबंधित मानसिक, सामाजिक एवं शारीरिक पहलुओं का गहन अध्ययन करते हुए सुझाव एवं सहयोग प्रदान करेगी।
उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्थायी नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की जाएगी,जहाँ पीड़ितों को परामर्श,उपचार और पुनर्वास की व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, नशा मुक्ति अभियान को वृहद रूप में चलाने हेतु यह कार्य मिशन मोड में संचालित किया जाएगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज, पंचायत स्तर तक सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि “नशा मुक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें प्रशासन, समाज और प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर भागीदारी निभानी होगी।

Related posts

गिरीडीह:अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा, गिरिडीह में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2025 का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

राष्ट्रपति से भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 जनवरी 24

rktvnews

विभु जैन बने भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष। जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा:विभू जैन

rktvnews

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment