RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एनएमएमएस के सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह!विद्यार्थियों जीवन मे छात्रवृति का विशेष महत्व-एडीएम

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 मई।स्थानीय महाराजा कॉलेज सभागार में नई आशा द्वारा राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) के सफल अभ्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों की तैयारी आरंभ एकेडमी के निर्देशन में कराया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता मनोज कुमार झा ने कहा कि छात्रवृत्ति मिलने के बाद आत्मविश्वास बढ़ता है, जो जीवन के संघर्ष में महत्वपूर्ण साधन के बतौर सहयोगी बनती है। छात्रवृत्ति में केवल वजीफा ही नहीं बल्कि मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता का भी समाज के नजर में सम्मान बढ़ता है, जिसे आने वाली पीढ़ी भी याद करती हैं। श्री झा सफल विद्यार्थी को बधाई देने के साथ कहा कि जो विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए प्रयास किए हैं, उनके शैक्षणिक स्तर में यह प्रयास काफी कारागार साबित होगा। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से मैट्रिक तक बच्चों को मोबाइल नहीं देने और उनकी पढ़ाई का अनुश्रवण करने की अपील की। प्रो नरेंद्र कुमार पालित ने कहा कि सरकारी और अल्पसंख्यक विद्यालयों के बच्चे कभी भी अपने को कमतर ना आंके। सफल वही होता है, जो मेहनत करता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अहसन ने कहा कि छात्रवृत्ति प्राप्त करना गौरव की बात है, क्योंकि यह परीक्षा देश स्तर पर आयोजित होती है। उन्होंने आरंभ एकेडमी के संचालकों को अगले साल मनोयोग से तैयारी कराकर भोजपुर जिले का नाम रोशन करने की अपील की। समारोह को प्रधानाध्यापक हरेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार विमल, मुकेश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। स्वागत मनीष वत्स, संचालन भीम सिंह भवेश तथा धन्यवाद ज्ञापन मजुरूदीन खान ने किया। मौके पर राहुल बच्चन, अमित सिंह, रमेश साहनी, ऋषिकेश सूर्यवंशी, रोहित, राजा, सोनू, विकास सिंह, अनीश, शत्रुघ्न, रितेश और जय प्रकाश दास उपस्थिति थे।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संत रविदास महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन, दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांगजनों को UDID कार्ड, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं कृत्रिम अंग पाने का सुनहरा अवसर,प्रखंडवार शिविर का आयोजन।

rktvnews

झूठे मुकदमों का कारोबार और वकीलों की जवाबदेही:“जब न्याय के प्रहरी ही अपराधी बन जाएँ, तो कानून की आस्था कैसे बचे?”

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 अगस्त 26

rktvnews

राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।

rktvnews

भोजपुर: श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment