RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:आरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी मामले में युवक गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जून।आरा रेलवे स्टेशन के समीप वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 मई की रात हुई घटना के बाद की गई, जिसमें ट्रेन के इंजन का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी गावस्कर पासवान के रूप में की गई। इसके बाद आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस देश की प्रमुख सेमी-हाईस्पीड ट्रेनों में शामिल है। इस तरह की घटनाएं न केवल रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि यात्रियों और रेलकर्मियों की सुरक्षा को भी प्रभावित करती हैं।

Related posts

दुमका:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: स्व राधा शरण सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,फैंसी फुटबाल मैच का किया गया आयोजन।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण

rktvnews

लघुकथा शोध केंद्र द्वारा अखिल भारतीय लघुकथा गोष्ठी का आयोजन संक्षिप्त परिदृश्य में सार्थक सन्देश देती है लघुकथा -कान्ति शुक्ला

rktvnews

गोपालगंज: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी में अग्निशमन को लेकर मॉक-ड्रिल।

rktvnews

Leave a Comment