RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सिविल सर्जन श्रीराम कुमार प्रसाद ने सघन मिशन इंद्र धनुष के बारे कई महत्वपूर्ण जानकारी डीपीआरओ को दी।

नवादा/बिहार 09 सितंबर।सिविल सर्जन श्रीराम कुमार प्रसाद ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले में चलाये जाने वाले सघन मिशन इंद्र धनुष के बारे कई महत्वपूर्ण जानकारी डीपीआरओ को दिया। उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का प्रथम चक्र 11 से 16 सितम्बर 2023 तक, द्वितीय चक्र 09 अक्टूवर से 14 अक्टूवर 2023 तक एवं तृतीय चक्र 27 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2023 तक तीन चरणों में संचालित होगा। डाॅ0 श्रीराम कुमार प्रसाद सिविल सर्जन ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत ऐसे पुरवे, मजरे, टोले, मोहल्ले, ईंट-भट्टा घूमन्तू/प्रवासी बाहुल्य क्षेत्र अन्य स्थान जहाॅ पर छुटे हुए बच्चे की संख्या अधिक है, को अभियान के दौरान विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर आच्छादित किये जायेंगे। इस अभियान में बुधवार एवं शुक्रवार का नियमित टीकाकरण सत्र माईक्रोप्लान के अनुसार यथावत संचालित किया जायेगा। शेष दिनों में अप्रतिरक्षित बच्चों की सूची के आधार पर सघन मिषन इंद्रधनुष 5.0 आयोजित किये जायेंगे।
सिविल सर्जन ने कहा कि आषा के सर्वे के आधार पर 794 सत्रों पर कुल 7872 बच्चे जिसमें 0 से 2 वर्ष 6256 बच्चे और 2 से 5 वर्ष 1616 बच्चे एवं 1616 गर्भवती लाभार्थी का टीकाकरण किया जायेगा। इस अभियान में विषेष रूप से एमआर-01 एवं एमआर-02 से वंचित बच्चे पर विषेष ध्यान दिया जायेगा। भारत सरकार दिसम्बर 2023 तक मिजिल्स रूबेला उन्मूलन के लिए संकल्पित है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए सीडीपीओ, शिक्षा, जीविका आदि विभागों की सहायता ली जायेगी।
डेंगू का बेहतर इलाज सिविल सर्जन ने कहा कि राज्य में बढ़ रहे डेंगू के मामले को देखते हुए सदर अस्पताल नवादा के साथ सभी पीएचसी/सीएचसी में आवश्यक दवाओं के साथ-साथ डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ को डेंगू की पहचान एवं उपचार के लिए तैनाती की गयी है। सदर अस्पताल नवादा में भी डेंगू मरीजों की भी बेहतर ईलाज के लिए डेडीकेटेड वार्ड की व्यवस्था की गयी है। अभी जिले में डेंगू का कोई केस नहीं है। इससे बचाव के लिए जल जमाव वाले स्थलों पर दवाओं का छिड़काव समय पर किया जा रहा है।

Related posts

बिहार:भोजपुर : शाहपुर के मुख्य पार्षद के चुनाव का मामला पहुॅचा राज्य निर्वाचन आयोग।

rktvnews

भोजपुर पीसीआई रणवीर पटेल द्वारा BSACS Red Run के माध्यम से निकाला गया फाईलेरिया जागरूक मार्च।

rktvnews

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

पटना : रवि नंदन सहाय की जयंती पर लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:ARYA परीयोजना अंतर्गत नर्सरी ग्रोवर विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

भोजपुर: निःशुल्क प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही वर्षा खान।

rktvnews

Leave a Comment