RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पटना : चैती छठ में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को किया अर्घ्य अर्पण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 3 अप्रैल। चैती छठ में छठव्रत्तियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। हिंदी महीने के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठव्रत्तियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। चैत्र शुक्ल चतुर्थी को छठव्रत्तियों ने शुद्धता से नहा धोकर अरवा चावल, चने का दाल और लौकी की सब्जी बनाकर खाया और अपने परिजनों को प्रसाद के रूप में खिलाया। चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि को दिनभर व्रत रहकर संध्या काल मे सूर्यास्त के समय छठ मइया का पूजा करके रोटी खीर चढ़ाया। कहीं-कहीं पूङी, खीर और केला भी चढाने का प्रचलन है। पूजा के बाद छठव्रतियों ने रोटी खीर का प्रसाद ग्रहण किया और उसके बाद अपने परिजनों, सगे- संबंधियों तथा परिचितों को प्रसाद खिलाया। निर्जला उपवास के बाद चैत्र शुक्ल षष्ठी तिथि को छठव्रत्तियों ने नदी, तालाब, पोखर तथा टब के पानी में खड़े होकर सूप में ठेकुआ और भिन्न-भिन्न प्रकार के फल लेकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। ऐसा माना है कि लोग उगते सूर्य की पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में डूबते सूर्य और उगते सूर्य दोनों की पूजा एक समान की जाती है। छठ इस बात का जीता जागता प्रमाण है। अर्घ्य अर्पण के दौरान छठव्रतियों, उनके परिजनों द्वारा गाये गये तथा लाउडस्पीकर पर बज रहे छठ के मनभावन गीतों से माहौल भक्ति में हो गया। छठ पूजा मे देव कुमारी देवी, माया देवी, मीरा देवी, नीतू देवी, पुष्पा देवी, खुशबू देवी, रूपम देवी, अन्नू देवी, बिंदु देवी, अंशु देवी, ज्योति देवी आदि शामिल हैं।

Related posts

सीतामढ़ी:बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के परिवार को मिली सहायता।

rktvnews

भोजपुर : पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय ! उमड़ी भक्तों की भीड़।

rktvnews

जयपुर:नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: आधी आबादी की राजनीति में बढ़ेगी सहभागिता : मुख्यमंत्री

rktvnews

महाराजा कालेज में एनडीआरएफ ने भूकंप से बचाव हेतु किया मॉक ड्रिल प्रदर्शन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर समस्त प्रदेशवासियों को 25वें उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:बगहा में प्लास्टिक बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुकानों पर हुई छापेमारी।

rktvnews

Leave a Comment