RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)23 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर देवघर परिसदन के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सरस मेला को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि 25 से 31 जनवरी तक सरस मेले का आयोजन को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर बनाए गए विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मेले को लेकर विभिन्न राज्यों से आने वाली दीदियों के आवासन, परिवहन, पार्किंग, स्वच्छता एवं पेयजल, प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य, उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम, स्टॉल प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रबंधन, कंट्रोल रूम तथा विद्युत व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि ससमय कार्यो को पूर्ण किया जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन, उप नगर आयुक्त सागरी बराल, नजारत उपसमाहर्ता शैलेष प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अभय परासर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां रजनीश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, डीपीएम जेएसएलपीएस, जेएसएलपीएस के राज्यस्तरीय टीम, डीएमएफटी की टीम, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी संबंधित कोषांग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बने रामबाबू सिंह।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव चरणजीत सिंह ने कल नई दिल्ली में डीएवाई-एनआरएलएम पर साझेदारों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

राजस्थान किसान महोत्सव का समापन! किसानों और पशुपालकों का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के कार्यालय का जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा फीता काट कर विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

शिक्षा, शोध, उत्पाद और सेवा के माध्यम से वैश्विक स्तर पर तैयार किया जा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा तंत्र का ताना बाना : केंद्रीय आयुष मंत्री

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय काउंसेलिंग का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment