
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 नवंबर। बुधवार को धावा दल की टीम ने एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर और श्रम संसाधन विभाग, भोजपुर और स्थानीय पुलिस के सहयोग से गड़हनी बाजार से 2 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति भोजपुर में प्रस्तुत किया गया और नियोजक नंदजी प्रसाद और धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पर प्राथमिक दर्ज कराया गया। बाल श्रम से लिप्त बालश्रमिक को मुक्त कराने के लिए गड़हनी बाजार पर धावा दल की टीम ने जगह जगह पर छापेमारी किया। इस दौरान गोलू ड्रेसेज, गड़हनी बाजार से एक बालश्रमिक को विमुक्त कराया गया और मुकेश चाय दुकान एवं लिट्टी दुकान, गड़हनी, बाजार से एक बाल श्रमिक को विमुक्त किया गया।
इस धावा दल की टीम में अखिलेश कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गड़हनी प्रभार उदवंतनगर, ऋषिका सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चरपोखरी और संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर से कुणाल गुप्ता, संजीत कुमार सिंह एवं स्थानीय पुलिस शामिल थे।
