RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पैक्स चुनाव हेतू मतदानकर्मी मतदान केन्द्रों पर रवाना।

बैलेट बॉक्स एवं मतदान संबंधी सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों पर जाते मतदान कर्मी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पैक्स चुनाव को लेकर शाहपुर व्यापार मंडल सभागार से मतदान कर्मी संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गये। शुक्रवार 29 नवम्बर को पैक्स चुनाव हेतू मतदान होगा। मतदाता अपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम पाँच बजे तक चलेगा। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने मतदान कर्मियों का जायजा लेने के बाद बताया कि सभी मतदानकर्मियों को उनके संबंधित मतदान केन्द्रों पर मतदान संबंधी सभी सामग्रियों के साथ भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन एलर्ट है और प्रशासनिक स्तर पर सभी तरह की तैयारी कर ली गई है।

Related posts

गिरीडीह: जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने की सुनवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

मंत्रो के उदघोष से गूंजेगा हाउसिंग कॉलोनी आरा

rktvnews

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के लोक संगीत विभाग में ‘चौंरा से अंतरराष्ट्रीय मंच तक तीजन बाई’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:शहर में संचालित स्कूल बसों की चैकिंग की गई।

rktvnews

Leave a Comment