RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रांची:हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।

रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, कई विशिष्ट अतिथिगण हुए शामिल।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 28 नवंबर।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमन्त सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। माननीय राज्यपाल और अन्य अतिथि गणों ने हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, तेलांगना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सीपीआईएमएल के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन समेत कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

नारनौल: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गुवानी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण के लिए चौथी योजना के रूप में केन्द्र द्वारा प्रायोजित एक नई योजना।

rktvnews

भोजपुर:आर्द्रभूमि दिवस पर शैक्षणिक टीम ने किया सुहिया भागर का प्रतयक्ष अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में व्यक्तित्व और कृतित्व को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

वैशाली:13, 14 एवं 15 फरवरी को थानों पर कैंप लगाकर किया जाएगा आर्म्स सत्यापन:जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment