RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में 8 डीएम और 12 एसपी का किया तबादला,चुनाव कार्यों से रखा दूर।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 03 अप्रैल।भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को पांच राज्यों असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और डीआइजी/आईजी रैंक के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ एक बैठक के दौरान आयोग द्वारा नियमित समीक्षा के हिस्से के रूप में यह निर्णय लिया गया।

स्थानांतरित किए गए अधिकारी।

असम: उदालगिरी के डीएम

बिहार:भोजपुर जिले के डीएम और एसपी

नवादा जिले के डीएम और एसपी

झारखंड:एसपी देवघर,एसपी (ग्रामीण) रांची, डीआइजी पलामू, आइजी दुमका के रिक्त पदों को भरने और पदाधिकारियों का पैनल भेजने का निर्देश दिया गया।

ओडिशा:कटक और जगतसिंहपुर के डीएम
अंगुल, बेहरामपुर, खुर्दा, राउरकेला एसपी , डीसीपी कटक और आईजी सेंट्रल।

आंध्र प्रदेश:कृष्णा, अनंतपुरम, तिरूपति जिलों के डीएम,प्रकाशम, पालनाडु, चित्तूर, अनाथपुरमु, नेल्लोर जिलों के एसपी,आईजीपी गुंटूर रेंज।

आयोग के निर्देश के तहत, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने निकटतम कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार सौंपने के लिए कहा गया है और इन अधिकारियों को आम चुनाव 2024 के पूरा होने तक कोई चुनाव कर्तव्य नहीं सौंपा जाएगा। संबंधित राज्य सरकारों को आईएएस और आईपीएस का एक पैनल भेजने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

प्रशिक्षण प्रभारी को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर : सीओ के जनता दरबार मे दो मामलों का डिस्पोजल व दो को नोटिस

rktvnews

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए दस फिल्मों में प्रतिस्पर्धा।

rktvnews

आरा के पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन ।

rktvnews

भोजपुर:रोटरी क्लब ऑफ आरा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment