RK TV News
खबरें
Breaking News

वाराणसी: पारंपरिक लोक गायिकी सम्मान से नवाजी गई रंजना राय।

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)08 जनवरी। बिहार राज्य के बक्सर जिले के डुमरांव में संपन्न भोजपुरी सरधा मंच(समाज सेवी संगठन) बड़का सिंघनपुरा द्वारा आयोजित भोजपुरी महोत्सव सह सम्मान समारोह में पारंपरिक लोक गायिका रंजना राय को पारंपरिक लोक गायिकी सम्मान से सम्मानित किया गया।इनके सम्मानित होने पर झारखंड के बोकारो से लाखन सिंह,बक्सर से नन्द कुमार तिवारी,लहरी बाबा, ऋषिकेश ओझा,राम बहादुर राय,डॉ शैलेश प्रताप, संतोष ओझा,गायक गुड्डू आदि ने आयोजक और इन्हें बधाई दी है।
विदित हो की पारंपरिक लोक गायिकी सम्मान से नवाजी गई रंजना राय बनारस के आकाशवाणी, टीवी सहित रांची दूरदर्शन और आकाशवाणी की लोक गायिका है। रंजना राय भोजपुरी के साथ साथ भिखारी ठाकुर व अन्य आंचलिक भाषा में अपनी गायिकी को प्रस्तुत करती है। पूर्व में रंजना राय को भोजपुर जिले के आरा में भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच और कोलकाता के भोजपुरी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया था।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 05 विषयों में चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

rktvnews

प्रधानमंत्री 26 सितंबर को जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

rktvnews

गिरीडीह:गणतंत्र दिवस पर नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

देहरादून:लोक भवन देहरादून में “परिवार मिलन समारोह” आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:गिफ्ट एकेडमी ने मनाया अपना 20 वा वार्षिकोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment