RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:मुख्य सचिव की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना एवं पंचायत सरकार भवनों के लिए जमीन की उपलब्धता के संबंध में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग बैठक में डीएम हुए शामिल।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)15 जून।मुख्य सचिव, बिहार-सह-अध्यक्ष, कार्यकारी समिति, बिहार विकास मिशन, बिहार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना एवं पंचायत सरकार भवनों के लिए जमीन की उपलब्धता के संबंध में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समाहरणालय परिसर अवस्थित एन0आई0सी कक्ष में की बैठक गई। जिसमें अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा भाग लिया गया।
जिलों द्वारा एक ही साथ एजेंसियों को उनके आवंटित कार्यों के अनुरूप एक ही साथ LOI एवं कार्यादेश निर्गत किया जायेगा। एजेंसियों द्वारा उक्त निर्धारित प्रतिबद्धता (Commitment) के अनुरूप पंचायती राज विभाग/ब्रेडा द्वारा कार्यकारी एजेंसियों को सोलर स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन हेतु जिलावार निर्धारित लक्ष्य का आवंटन किया जायेगा। एजेंसियों के साथ नये संशोधित शर्तों हेतु नया एकरारनामा किया जायेगा। जिला पदाधिकारी/जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा सोलर स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन हेतु जिलावार निर्धारित लक्ष्य आवंटन के आलोक में प्रखंड/ग्राम पंचयात स्तर पर सोलर स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन हेतु लक्ष्य का निर्धारण किया जायेगा। योजना को गति प्रदान करने हेतु सभी जिलों के जिला पदाधिकारी के द्वारा साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया एवं मुख्यालय स्तर पर अर्द्धमासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:मियां-बीवी की मुस्कराहट देख अल्लाह खुश होता है: राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

rktvnews

भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित महोत्सव का समापन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए।

rktvnews

हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने का संकल्प पूरा, एक ही दिन में 5 लाख पौधे लगाए!उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पौधारोपण के साथ की महा अभियान की शुरुआत।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंस से ली महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment