
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 नवंबर। आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण व्यवहार न्यायालय आरा परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर डॉ आंबेडकर द्वारा रचित भारत के संविधान उद्देशिका को पढ़कर संविधान के हर हाल में अनुपालन करने का शपथ लिया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया की संविधान का अनुपालन करने से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता अकछुन्न रहती है एवम संविधान को लागू करने में न्यायपालिका का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि संविधान के अनुपालन करने से प्रत्येक व्यक्ति में सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय का विचार आने लगता है।
