आरा/भोजपुर 23 जनवरी। भोजपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने मुफ्फसिल थाने में पैगा निवासी कपड़ा दुकान के कर्मचारी सुधीर कुमार राय द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ 8 जनवरी की रात्रि दुकान से घर लौटने के क्रम में हथियार के बल पर मोटर साइकिल और मोबाइल के लूट के दिनांक 09 जनवरी 24 के दर्ज कांड संख्या 08/2024 में कार्रवाई करते हुए लूट में संलिप्त पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव निवासी विशाल कुमार को कुलहड़िया से गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर लूटी गई मोटर साइकिल को बरामद किया है।


