RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड: केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति जताया आभार।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)23 नवंबर।भाजपा की केदारनाथ विधानसभा जीत पर प्रसन्नता जाहीर करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की बाबा केदार को प्रणाम करते हुए मैं, आप सभी के माध्यम से केदारनाथ विधानसभा की देवतुल्य और राष्ट्रवादी जनता को भारतीय जनता पार्टी से हमारी लोकप्रिय उम्मीदवार श्रीमती आशा नौटियाल जी को विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं।
केदारनाथ विधानसभा में हमें मिली ये जीत जनता की जीत है, हमारी ये जीत संगठन की जीत है, हमारी ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत है, हमारी ये जीत मोदी जी की जीत है, हमारी ये जीत विकास की जीत है, हमारी ये जीत राष्ट्रवाद की जीत है और हमारी ये जीत सनातन की जीत है।
इतना ही नहीं हमारी ये जीत क्षेत्रवाद की हार है, हमारी ये जीत जातिवाद की हार है और हमारी ये जीत मुझ पर और मेरी सरकार पर विपक्ष द्वारा लगाए गए झूठे और बेबुनियाद इल्जामों की भी हार है।
हम केदारनाथ विधानसभा सहित समस्त उत्तराखंड में विकास की अलख जगाने का अपना कार्य इसी प्रकार जारी रखेंगे और उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Related posts

शाश्वत सतर्कता की आवश्यकता।

rktvnews

सीतामढ़ी:नई चेतना-पहल बदलाव की ओर के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निराकरण,28 मार्च तक मिलीं 529 शिकायतें।

rktvnews

25 फरबरी को आरा में गौतम बुद्ध के महान् शिष्य भिक्षु धम्म छाया की प्रतिमा का बिहार के राज्यपाल द्वारा होगा अनावरण।

rktvnews

गदही -उललू समलैंगिक विवाह विवादास्पद होने के कारण अगले वर्ष तक के लिए स्थगित😂

rktvnews

भोजपुर:विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment