RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:राष्ट्रीय महिला आयोग की आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत छपरा में महिला जनसुनवाई।

महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में 46 मामलों की की गई सुनवाई, कई मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)28 मार्च।”राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज सर्किट हाउस, छपरा के सभागार में महिला जनसुवाई का आयोजन किया गया।
आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर द्वारा आज 46 मामलों की सुनवाई की गई। एक-एक कर सभी परिवादियों एवं संबंधित मामले की जाँच कर रहे जाँच पदाधिकारी (आईओ) को आमने-सामने बुलाकर मामले से संबंधित एवं उसके समाधान हेतु की गई कार्रवाई से संबंधित जानकारी ली गई। कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कुछ मामलों में मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
सुनवाई से पूर्व अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग का कर्त्तव्य महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना आयोग का सर्वोपरि दायित्व है। आयोग द्वारा अनुसंधान के आधार पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्थान को लेकर समय समय पर महत्वपूर्ण अनुशंसा भी सरकार से की जाती है। साथ ही महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक करने में भी आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
सुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी अमन समीर ने अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा, पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश कुमार, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,आयुक्त के सचिव, उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा, अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, परिवादी एवं जाँच पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर में आम तोड़ने के विवाद में ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला।

rktvnews

भोजपुर:कार्यशाला में फोटोग्राफरों को दी गई नई तकनीक की जानकारी व हुआ सम्मान : राकेश कुमार गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:किसान विरोधी है मोदी सरकार:सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे 25 लीटर देशी शराब बरामद, एक गया जेल।

rktvnews

हनुमानगढ़:मेडिकल कॉलेज को मिला पहला कैडेवर।

rktvnews

दुमका:सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों हेतु प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment