RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोनपुर मेला में विभागीय प्रदर्शनी का किया उद्धाटन।

प्रदर्शनी एवं विभाग द्वारा कराये जा रहे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मेला में आने वाले लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जा रही है जानकारी: मंत्री

RKTV NEWS/सोनपुर(सारण)23 नवंबर।विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही विभाग के माध्यम से मेला क्षेत्र में प्रतिदिन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मनोरंजक तरीके से कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
मंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग माहेश्वर हजारी ने आज सोनपुर मेला में लगाये गए विभागीय प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा इस मेले में पूर्व के वर्षों से ही विभिन्न माध्यमों से सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। इस वर्ष विभाग द्वारा मेला में लगाये गये प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रतिदिन विभाग से सम्बद्ध कला जत्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मुख्य सांस्कृतिक मंच पर भी विभाग के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन प्रस्तुति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों तक जानकारी पहुँचा कर उन्हें सशक्त बनाना है ताकि विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत  मंत्री ने मुख्य सांस्कृतिक मंच पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध कला जत्था की प्रस्तुति का अवलोकन किया तथा कलाकारों की हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार वैभव श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर आशीष कुमार , उपनिदेशक जनसंपर्क सारण प्रमंडल रविन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, विभागीय कर्मी, कला जत्था के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय और हांगकांग के सीमा शुल्क विभाग ने व्यापार-आधारित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 4 गिरफ्तार।

rktvnews

सीतामढ़ी:बैंकों के लचर प्रदर्शन पर डीएम सख्त, कहा—ऋण स्वीकृति एवं डिस्बर्सल में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

rktvnews

मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

भोजपुर:एनएच पर सब्जी मंडी से कायम नगर में रोज रहता है जाम,लोग परेशान।

rktvnews

महेंद्रगढ़:दौचाना में आएगी अटल भूजल योजना से नई क्रांति।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment