RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण; फॉर्मों के डिजिटाइजेशन और नोटिस सुनवाई को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

06 से 10 अक्टूबर तक जिले के सभी बूथों, पंचायत भवनों और प्रखंड कार्यालयों में चल रहा है 5 दिवसीय विशेष कैंप अभियान।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)07 अक्टूबर।जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के तहत मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा आज नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्वाचन कार्यों व नोटिसों की सुनवाई की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों व बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतदान केंद्र संख्या 161, 162, 163, 164, 165 तथा 222, 223, 224, 225, 226 का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने इन केंद्रों पर चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का बारिकी से अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित बीएलओ से सीधे बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली।

06 से 10 अक्टूबर तक जारी है 5 दिवसीय विशेष कैंप अभियान

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि जिले में 01 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के अनुसार 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र नामों को हटाने तथा किसी भी प्रकार के सुधार या स्थानांतरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पूरे कार्यक्रम और नोटिस संबंधी दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन कार्य को गति देने के लिए दिनांक 06 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों, प्रखंड कार्यालयों, अंचल कार्यालयों और अनुमंडल कार्यालयों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस पांच दिवसीय अभियान के दौरान नागरिक नया नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 (Form 6), नाम विलोपित कराने के लिए प्रपत्र-7 (Form 7) तथा किसी भी प्रकार के संशोधन या पते के बदलाव के लिए प्रपत्र-8 (Form 8) प्राप्त कर उन्हें कैंप में ही सीधे जमा कर सकते हैं। आगे उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ जल्द से जल्द निष्पादित करें। इसके साथ ही फॉर्म 06, 07 और 08 के डिजिटाइजेशन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बी.एल.ओ. (BLO) और बी.एल.ओ. सुपरवाइजरों को इस विशेष कैंप में पूरे समय अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं ताकि आम जनता को प्रपत्र भरने या अन्य जानकारी प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी निर्धारित समयावधि के भीतर शत-प्रतिशत कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, सहायक नगर आयुक्त रंजीत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 136 वी जयंती जनपद के घंटाकरण मे पन्त स्मारक मे धूमधाम से मनाई गई।

rktvnews

भोजपुर: बीपीएससी परीक्षा में शाहपुर की सौम्या को मिला 114वां रैंक

rktvnews

भोजपुर:गांधी जयंती पर आयोजित हॉकी मैच का एसपी अवधेश दीक्षित और मनोज कुमार दूबे ने किया उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

भोपाल: कोलकाता में भोपाल के जे एल गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद का राष्ट्रीय सचिव किया गया नियुक्त।

rktvnews

Leave a Comment